एक्सप्लोरर

दिलीप घोष के बयान पर बोलीं ममता बनर्जी- पश्चिम बंगाल पुलिस आंदोलनकारियों पर गोली नहीं चलाएगी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के उस बयान की निंदा की जिसमें घोष ने कहा था कि बीजेपी शासित राज्यों में सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को कुत्तों की तरह गोली मारी गई.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के उस बयान की निंदा की जिसमें घोष ने कहा था कि बीजेपी शासित राज्यों में सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को कुत्तों की तरह गोली मारी गई. ममता ने साफ साफ कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस आंदोलन कर रहे लोगों पर गोली नहीं चलाएगी.

ममता बनर्जी में अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन सीधे तौर पर कहा कि गोली चलाने जैसा बयान किसी नेता को शोभा नहीं देता. बनर्जी ने कहा- आपमें से कई चाहते हैं कि बंगाल में गोली चले और इसलिए आप सब ये नाटक कर रहे हैं. अगर कुछ अप्रिय होता है तो इस तरह की घटनाओं के लिए उकसा रहे लोगों की जिम्मेदारी होगी.

बर्फीले तूफान में दबे सेना के 5 जवान

वहीं ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- दिलीप बाबू हमें बताइए कि आपके बयानों को निजी राय माना जाए या आपकी पार्टी की राय माना जाए.

Satya Nadella ने CAA पर कहा- दुखद और बुरा

इन दोनों नेताओं के अलावा तृणमूल कांग्रेस के अनुब्रत मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार को इस अपराध के लिए घोष को गोली मार देनी चाहिए. दिलीप घोष को गोली चलाकर मार दिया जाना चाहिए. अगर किसी ने सबसे पहले सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है तो वही हैं.

क्या कहा था दिलीप घोष ने

दिलीप घोष ने सीएए विरोधी हिंसक प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी की घटनाओं के लिए उत्तर प्रदेश, असम और कर्नाटक की बीजेपी सरकारों का बचाव किया था और कहा था कि उन्होंने सही किया. बीजेपी नेता ने कहा था कि आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल लोगों को उत्तर प्रदेश की तरह गोली मार देनी चाहिए. घोष ने कहा- वे यहां आते हैं, सारी सुविधाओं का फायदा उठाते हैं और देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं. क्या यह उनकी जमींदारी है?

सुप्रियो ने बयान को कहा गैरजिम्मेदाराना

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने घोष के बयान को गैरजिम्मेदाराना करार दिया है. सुप्रियो ने ट्वीट किया- पार्टी के नाते बीजेपी का उससे कुछ लेना देना नहीं है जो दिलीप घोष ने अपनी कल्पना के अनुरूप कहा होगा. उत्तर प्रदेश और असम में बीजेपी सरकारों ने कभी भी लोगों पर गोलियां नहीं चलाईं, कारण जो भी रहा हो. दिलीप दा ने जो कहा, वो बहुत गैरजिम्मेदाराना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget