एक्सप्लोरर

बंगाल भाजपा प्रमुख बोले- जो लोग बीफ खाते हैं उन्हें कुत्ते का मांस भी खाना चाहिए

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि जो बुद्धिजीवी बीफ खाते हैं और गायों का "अपमान" करते हैं उन्हें कुत्ते का मांस भी खाना चाहिए.

बर्धमान: पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि जो बुद्धिजीवी बीफ खाते हैं और गायों का "अपमान" करते हैं उन्हें कुत्ते का मांस भी खाना चाहिए. उनकी टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी ने तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, "बंगाल के लोग इस तरह के बेवकूफी भरे बयानों के साथ ज्यादा अच्छा न्याय करेंगे."

बंगाल से लोकसभा सदस्य घोष ने यह भी कहा कि "किसी भी तरह का मांस" घर पर खाना चाहिए, न कि सड़कों पर. प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि गाय के दूध में सोना होता है. उन्होंने कहा कि लोगों को विदेशी पालतू कुत्तों का मलमूत्र साफ करके गर्व होता है लेकिन वे "हमारी माता" का आदर नहीं करते.

चिन्मयानंद मामला: भाजपा के दो नेताओं के पास से मिली पीड़िता से छीनी गई पेन ड्राइव

अब ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के लिए करनी पड़ेगी पढ़ाई, लेनी होगी हफ्ते भर की क्लास

घोष ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, "कुछ बुद्धिजीवी सड़कों पर बीफ खाते हैं, मैं उन्हें कुत्ते का मांस भी खाने के लिए कहता हूं. उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा चाहे वे किसी भी पशु का मांस खाए लेकिन सड़कों पर क्यों? अपने घर पर खाओ."

14 फुट लंबा और 6 फुट ऊंचा है 1300 किलो का ये भैंसा, 15 करोड़ में भी बेचना नहीं चाहते मालिक

ओयो कंपनी के फाउंडर रितेश अग्रवाल समेत कंपनी के छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सांसद ने दावा किया कि गायों का अपमान और वध करना भारत में अपराध है. उन्होंने कहा, "देसी गायों के दूध में सोना होता है इसलिए उसका रंग भूरा होता है और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. कुछ बुद्धिजीवी हैं जिन्हें गाय को माता के रूप में पूजना अपमानजनक लगता है लेकिन विदेश कुत्तों का मलमूत्र साफ करने में गर्व होता है."

घोष ने आगाह किया कि जो भी "मेरी मां" से दुर्व्यवहार करेगा, उनसे वैसा ही व्यवहार किया जाएगा. उन्होंने कहा, "भारतीय गाय विशेष नस्ल की हैं जिनका दूध सोने का होता है. विदेशी नस्ल जैसे कि जर्सी गायों का दूध सोने का नहीं होता. साथ ही उनका दूध स्वास्थ्यवर्धक भी नहीं होता."

प्रदेश पंचायत मंत्री मुखर्जी ने कहा कि उनके लिए अच्छा होगा कि घोष की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया न दी जाए. उन्होंने कहा, "हम ऐसे बयानों के बारे में क्या कह सकते हैं? बंगाल के लोग ऐसे बेवकूफी भरे बयानों के साथ बेहतर न्याय करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget