एक्सप्लोरर

14 फुट लंबा और 6 फुट ऊंचा है 1300 किलो का ये भैंसा, 15 करोड़ में भी बेचना नहीं चाहते मालिक

राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में चल रहे पशु मेले में मुर्रा नस्ल का बेशकीमती भैंसा 'भीम' आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है.

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में चल रहे पशु मेले में मुर्रा नस्ल का बेशकीमती भैंसा 'भीम' आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. मेले में दूसरी बार प्रदर्शन के लिये लाये गये पौने सात साल के मुर्रा नस्ल के इस भैंसे का वजन करीब सवा कुंटल (1,300 किलोग्राम) है. 14 फुट लंबे और 6 फुट ऊंचे भीमकाय शरीर के इस भैंसें को देखने के लिये लोगों का तांता लगा हुआ है.

इस भीमकाय भैंसे को लेकर जोधपुर के जवाहर जाल जांगिड़ अपने बेटे अरविंद जांगिड़ के साथ सोमवार को पुष्कर मेला पहुंचे. अरविंद ने बताया कि भीम को 2017 में उदयपुर में एग्रोटेक मीट के दौरान पहली बार चाढे चार साल की उम्र में प्रदर्शित किया था. वहां भीम को भारत के सुपर युवराज चैंपियन को बीट करते हुए श्रेष्ठ पशु से सम्मानित किया गया था.

अब ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के लिए करनी पड़ेगी पढ़ाई

उन्होंने बताया कि भीम को बचपन से पाला है और इसके रखरखाव व खुराक पर करीब प्रतिमाह एक लाख रुपए खर्च हो रहा है. भीम को प्रतिदिन एक किलो घी, आधा किलो मक्खन, दो सौ ग्राम शहद, 25 लीटर दूध, सूखे मेवे आदि खिलाया जाता है.

अरविंद ने दावा किया कि भीम के लिये 2016 में सर्वप्रथम 60 लाख रूपये की आफर मिली थी जो धीरे धीरे बढ कर लगभग 15 करोड़ रूपये तक पहुंच गई हैं. वे भीम को बेचना नहीं चाहते हैं. वे मेले में भी भैंसे को बेचने के लिए नहीं बल्कि मुर्रा नस्ल के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से केवल प्रदर्शन करने के लिए लाए हैं.

माइक्रोसाफ्ट की अनूठी पहल, कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन अवकाश

अरविंद ने बताया कि इससे पहले वे पिछले साल पहली बार पुष्कर मेले में भीम को लेकर आए थे.

उन्होंने बताया कि भारत में अच्छी नस्ल के पशुधन की क्षमता बहुत है लेकिन साधन और धन की कमी की वजह से अच्छी नस्ल के ब्रीड तैयार नहीं हो पाती. पुष्कर मेले में वे पहली बार इच्छुक पशुपालकों को भीम का सीमन भी उपलब्ध करा रहे हैं. मुर्रा नस्ल के इस भैंसे के सीमन की देश में बड़ी मांग है.

अंतरराष्ट्रीय पशु मेले में विभिन्न प्रजाति के करीब पांच हजार से अधिक पशु पहुंचे हैं. इनमें कई ऊंट, घोड़े और गोवंश देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अजय अरोड़ा बताया कि अच्छी नस्ल के भैंसे का वजन आमतौर पर 600 से 700 किलोग्राम का होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget