एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेताओं के बीच हाथापाई, शुवेंदु अधिकारी समेत BJP के पांच विधायक सस्पेंड

West Bengal BJP MLAs Suspended: आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीरभूम हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस और BJP के विधायक आपस में भिड़ गए, जिसके बाद BJP के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया.

West Bengal BJP MLAs Suspended: पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और BJP के विधायक आपस में भिड़ गए. जिसके बाद BJP के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया. सस्पेंड होने वाले विधायकों में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं. बंगाल विधानसभा में बजट सत्र का आज आखिरी दिन था.

कौन-कौन से नेता हुए सस्पेंड

  1. शुभेंदु अधिकारी
  2. मनोज टिग्गा
  3. शंकर घोष
  4. दीपक बरमन
  5. नरहरी महतो

बीरभूम मामले पर चर्चा के दौरान TMC विधायकों ने खोया आपा- BJP

बीजेपी ने दावा किया है कि जब पार्टी ने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की, तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई. हंगामे बढ़ने के बाद बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. कहा जा रहा है कि हाथापाई में टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है. सदन से वॉकआउट के बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन किया.

बीजेपी विधायकों के कपड़े फाड़े गए- शुभेंदु अधिकारी

नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सदन के अंदर बीजेपी विधायकों के साथ मारपीट की गई और वेल में प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने धक्का भी दिया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए. सदन में हाथापाई का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो को बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर पोस्ट किया है.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक हिजाब विवाद: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी SC पहुंचा, कहा- हाई कोर्ट ने की इस्लामिक नियमों की गलत व्याख्या

असम: सीएम हिमंत की मांग- समीक्षा कर नए सिरे से बनाया जाए NRC, AASU से चल रही है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget