एक्सप्लोरर

Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में प्री मॉनसून, येलो अलर्ट जारी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें

Weather Update: एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर साल की तुलना में इस साल की बारिश की गति असमानान्य बनी हुई है. दिल्ली में शनिवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है और मुंबई में भी यही आलम है.

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में बारिश के बाद इस वक्त मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन इसे मानसून नहीं बल्कि प्री-मानसून माना जा रहा है. दिल्ली में शनिवार रात से ही बारिश जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली और मुंबई में बारिश का ये सिलसिला जारी रहने वाला है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर साल एक निर्धारित पैटर्न की उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि हर साल स्थिति अलग होती है. इस साल चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने मानसून की गति को काफी प्रभावित किया है. 

इस साल बारिश की गति बनी हुई है असामान्य

दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर पहले केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र को कवर करता है. जिसके चलते दक्षिण में सबसे पहले बारिश होती है और फिर दक्षिण-पश्चिमी तट से आगे बढ़ती है. इसके बाद बारिश पूरे देश में होना शुरू हो जाती है. देश के कई राज्यों में साल में होने वाली बारिश की गति असामान्य बनी हुई है. मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित हरियाणा के कुछ और हिस्सों में अब मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. अगले 48 घंटों में गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है. 

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने वाला है. वहीं पिछले दिन की बात करें तो दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इन दिनों तापमान बढ़ने और घटते रहने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें:-

Russia Rebellion Live: रूस में बगावत करने वाली वैगनर आर्मी अब मॉस्‍को से वापस लौट रही, येवगेनी प्रिगोझिन बोले- यूक्रेन में जारी रहेगी जंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget