एक्सप्लोरर

Russia Rebellion Live: बगावत के सामने झुके पुतिन ? हटाए जा सकते हैं रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, वैगनर चीफ ने की थी मांग

Wagner Group Mercenaries Vs Russia Govt : वैगनर आर्मी की बगावत व्‍लादिमिर पुतिन के लिए भारी पड़ गई. अब पुतिन को वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की शर्त माननी होंगी, आइए जानते हैं अब तक वहां क्‍या हुआ?

Key Events
Russia Rebellion news Live in hindi 25 June latest updates Wagner Chief Yevgeny Prigozhin Vladimir Putin Russia Rebellion Live: बगावत के सामने झुके पुतिन ? हटाए जा सकते हैं रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, वैगनर चीफ ने की थी मांग
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन.
Source : Getty Images

Background

Wagner Group Rebellion: दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में तख्ता-पलट की कोशिश हुई. वहां यूक्रेन में लड़ाई लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों के वैगनर ग्रुप के चीफ ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया. वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने कल, 24 जून को रूस की राजधानी मॉस्को की ओर कूच किया. उन्‍होंने दावा किया कि कई शहर उनके कब्‍जे में हैं. राजधानी की ओर वैगनर आर्मी के कूच को देखते हुए रूसी सरकार के सुरक्षाबलों ने अपने दक्षिणी किनारे पर बख्तरबंद वाहनों और रूसी सैनिकों के साथ चौकियां बना ली थी. साथ ही रेड स्क्वायर को बंद कर दिया गया. 


वैगनर आर्मी के पुतिन के खिलाफ बगावत की खबरें दुनियाभर में चर्चा में हैं. कई घंटों तक येवगेनी प्रिगोजिन के हजारों सैनिक रूस की राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ते रहे, तो ये माना जाने लगा कि रूस में तख्ता-पलट हो जाएगा. हालांकि, देर रात ये खबर आई कि वैगनर आर्मी ने अब अपना कूच रोक दिया है. रसिया 24 न्यूज चैनल के मुताबिक, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्सेंडर लुकाशेंको ने वैगनर आर्मी के चीफ से बात की थी. बाद में वैगनर आर्मी के चीफ ने अपने लड़ाकों को यूक्रेन के फील्ड शिविरों पर लौटने का आदेश दिया. एपीएन न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने एक बयान में इसकी पुष्टि की, उन्‍होंने कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद हमने अपने लड़ाकों को वापस बुलाने का फैसला किया है. 

दूसरी ओर रूसी सत्‍ता के केंद्र क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री एस पेसकोव ने शनिवार को कहा कि विद्रोह करने वाली वैगनर आर्मी के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाएगा. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता ने वैगनर आर्मी के खिलाफ मुकदमा चलाने की खबरों का खंडन किया है. वैगनर की बगावत की खबरें आने के बाद कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश को संबोधित किया. पुतिन ने संबोधन में कहा- 'वैगनर ने पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने देश की जनता को धोखा दिया है. ये हमारी सेना को चुनौती है. हम हर हाल में देशवासियों की रक्षा करेंगे.'' पुतिन के इस संबोधन के बाद रूस की राजधानी मॉस्को में टैंक और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. 

यह भी पढ़ें: पुतिन के खिलाफ क्यों हो गया वैगनर ग्रुप और यूक्रेन के लिए इसका क्या मतलब है?

15:15 PM (IST)  •  25 Jun 2023

Russia Wagner mutiny: वैगनर के विद्रोह के बीच रूसी राजनयिक पहुंचे चीन

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सत्ता पर पकड़ को वैगनर ग्रुप के लड़ाकों की चुनौती के बीच, रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको चीन रवाना हो गए. रुडेंको ने बीजिंग में एक बैठक करके चीन के विदेश मंत्री किन गैंग के साथ बातचीत की. चीन के विदेश मंत्रालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कीं और अपनी वेबसाइट पर एक लाइन के बयान में कहा, 'चीन-रूस के मंत्रियों ने "अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों" पर आपसी चिंताएं साझा की हैं.

15:02 PM (IST)  •  25 Jun 2023

Russia Wagner mutiny Live: रूस के रोस्तोव में सभी परिवहन प्रतिबंध हटाए गए

रूसी न्‍यूज एजेंसियों ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया है कि रूस के रोस्तोव क्षेत्र में राजमार्गों सहित सभी परिवहन प्रतिबंध हटा दिए गए हैं. रोस्तोव क्षेत्र के क्षेत्रीय नीति और जन संचार के उप मंत्री सर्गेई ट्यूरिन के हवाले से कहा गया, "बस और रेलवे स्टेशन सामान्य मोड में काम कर रहे हैं. टिकट बिक्री चालू हो गई है, और अब सभी यात्रा-सुविधाएं निर्धारित समय पर उपलब्‍ध रहेंगी."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान पीस डील के बाद होर्मुज पर टैक्स लगेगा या नहीं? ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
अमेरिका-ईरान पीस डील के बाद होर्मुज पर टैक्स लगेगा या नहीं? ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
अमेरिका ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ट्रंप ने किया ऐलान, होर्मुज खोलने को भी मिली मंजूरी
अमेरिका ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ट्रंप ने किया ऐलान, होर्मुज खोलने को भी मिली मंजूरी
US-Iran Peace Deal: शांति समझौते के लिए मान गया ईरान, फिर भी अमेरिका पर नहीं यकीन, कहा- 'दुश्मन हमारे आगे...'
शांति समझौते के लिए मान गया ईरान, फिर भी अमेरिका पर नहीं यकीन, कहा- 'दुश्मन हमारे आगे...'
पीएम मोदी संग सेल्फी, गले मिले, मजबूत बॉन्डिंग, पीछे बज रहा आरी आरी आरी... मैक्रों ने शेयर किया धुरंधर का गाना
पीएम मोदी संग सेल्फी, गले मिले, मजबूत बॉन्डिंग, पीछे बज रहा आरी आरी आरी... मैक्रों ने शेयर किया धुरंधर का गाना

वीडियोज

Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident
PoK Violence: जन्नत क्यों हुई लहूलुहान,जवाब दो पाकिस्तान! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी संग सेल्फी, गले मिले, मजबूत बॉन्डिंग, पीछे बज रहा आरी आरी आरी... मैक्रों ने शेयर किया धुरंधर का गाना
पीएम मोदी संग सेल्फी, गले मिले, मजबूत बॉन्डिंग, पीछे बज रहा आरी आरी आरी... मैक्रों ने शेयर किया धुरंधर का गाना
कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'
कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
IND W vs PAK W: 64 रन की हार से बौखलाईं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना, दे दिया ये अजीब बयान
IND W vs PAK W: 64 रन की हार से बौखलाईं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना, दे दिया ये अजीब बयान
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?
'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?
ट्रंप-पुतिन की 55 मिनट की फोनकॉल क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानें क्या-क्या हुआ डिस्कस?
ट्रंप-पुतिन की 55 मिनट की फोनकॉल क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानें क्या-क्या हुआ डिस्कस?
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना.., ईरान से Video जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
चलती कार पर अर्धनग्न होकर स्टंट! युवकों की खतरनाक हरकतें VIDEO में कैद, फूटा लोगों का गुस्सा
चलती कार पर अर्धनग्न होकर स्टंट! युवकों की खतरनाक हरकतें VIDEO में कैद, फूटा लोगों का गुस्सा
Embed widget