एक्सप्लोरर

Weather Update: बंगाल में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान, उत्तर भारत में कमजोर हो जाएगा मानसून

मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में शनिवार सुबह तक मूसलाधार बारिश और पूर्वी मिदनापुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं उत्तर भारत में मानसून कमजोर हो जाएगा जिससे बारिश में कमी आएगी.

नई दिल्ली: मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों सहित उत्तर भारत में मानसून कमजोर हो जाएगा जिससे बारिश की गतिविधियों में व्यापक कमी आएगी. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों पर मॉनसून सक्रिय बना रहेगा.

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों, झारखंड और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना

इन भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. ओडिशा के बाकी हिस्सों और बिहार के कुछ भागों में अच्छी बारिश हो सकती है. पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तमिलनाडु और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों, झारखंड और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है. एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें भी गिर सकती हैं.

कोलकाता- उत्तर बंगाल में आज तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में आज सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने और उसके बाद 28 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने के साथ ही दक्षिणी जिलों में भी अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

 भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल में नदियों का जलस्तर बढ़ा

दार्जिलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश होने और उसके बाद 28 जुलाई की सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है. पिछले कई दिनों से भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल में तीस्ता, कालजनी और मनसाई सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है जिसकी वजह से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी पड़ी है.

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में गुरुवार को सुबह आठ बजे तक मध्यम से भारी वर्षा हुई. मौसम विभाग ने कहा कि बैरकपुर में सबसे अधिक 64.8 मिमी, दमदम में 56.2 मिमी, कोलकाता में 55.8 मिमी, बर्दवान में 55.4 मिमी और साल्ट लेक में 44.7 मिमी बारिश दर्ज की गई.

बाबरी विध्वंस मामला: BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज दर्ज कराएंगे बयान, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget