एक्सप्लोरर

Weather Update: जारी रहेगी ठिठुरन! 2 दिनों बाद ईरान से आ सकती है आफत, बारिश-बर्फबारी का भी अलर्ट

Latest Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और उसके पास पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं.

IMD Weather Update: नए साल में दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड और कोहरे से जूझ रहा है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में गलन देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की अगर मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में ठंड की स्थिति की भविष्यवाणी की है.

IMD ने कहा कि पश्चिमी ईरान पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से लेकर छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आज (02 जनवरी, 2025) रात और 03 जनवरी की सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा, अगले 2-3 दिनों में सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है.

दो पश्चिमी विक्षोभ हो रहे सक्रिय

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानों पर लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं. पहला विक्षोभ गुरुवार (02 जनवरी, 2025) को जम्मू और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर था, जबकि दूसरा मध्य ईरान के ऊपर था.

हिमालय में होगी बारिश

हिमालय की ऊंचाइयों पर बहने वाली नमी वाली हवाएं ठंडी हो जाएंगी और तीन दिनों तक पहाड़ियों (जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) पर हल्की से लेकर छिटपुट बारिश-बर्फबारी बनकर गिरेंगी और रविवार और सोमवार को छिटपुट से लेकर काफी तेज बारिश-बर्फबारी होगी. इन दिनों जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी.

इसके अलावा मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. साथ ही आस-पास के मैदानी इलाकों (राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में शनिवार से सोमवार तक हल्की से लेकर छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है.

इन इलाकों में तापमान में आएगी गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है.

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत और झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पूर्वी भारत के कई हिस्सों में 9-14 डिग्री सेल्सियस और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 14-18 डिग्री सेल्सियस रहा. मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बदल जाएंगी परिस्थितियां

पश्चिमी विक्षोभ के धीरे-धीरे इन इलाकों पर प्रभाव पड़ने की वजह ये स्थितियां उलटने वाली हैं. अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. साथ ही अगले तीन दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में कोई खास बदलाव नहीं होने के संकेत हैं, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: 2025 में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! 2024 में टूटा था 32 साल का रिकॉर्ड, दुनियाभर में हुईं 3700 मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget