एक्सप्लोरर

Wayanad Landslide LIVE: वायनाड में अब तक 167 लोगों की मौत, अभी भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Kerala Wayanad Landslide LIVE: भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया. मंगलवार तड़के करीब एक बजे मुंडक्कई टाउन में तो सुबह करीब 4 बजे चूरल माला में अचानक से भूस्खलन हुआ.

Key Events
Wayanad Landslide LIVE Updates Meppadi Kerala Landslide Hundreds Feared Trapped NDRF Search Rescue Operation Wayanad Landslide LIVE: वायनाड में अब तक 167 लोगों की मौत, अभी भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन
Source : PTI

Background

Kerala Landslide LIVE Updates: केरल के वायनाड जिले में सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश इलाके के लोगों के लिए बड़ी आफत लेकर आई. यहां भारी बारिश के बाद मंगलवार तड़के (30 जुलाई 2024) भूस्खलन होने से मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में सैकड़ों लोग उसमें दब गए. इस हादसे में अभी तक 167 लोगों की मौत हुई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भूस्खलन हादसे पर दुख जताया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया है कि मंगलवार तड़के करीब एक बजे मुंडक्कई टाउन में पहला भूस्खलन हुआ. मुंडक्कई में बचाव अभियान चल ही रहा था कि सुबह करीब 4 बजे चूरल माला में एक स्कूल के पास दूसरे भूस्खलन की सूचना मिली. एक शिविर के रूप में चल रहे स्कूल और आस-पास के घरों और दुकानों में भूस्खलन के चलते पानी और कीचड़ भर गया. फिलहाल दोनों जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम मोदी ने भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने खुद राहत कार्यों पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने केरल के सीएम पिनारई विजयन से बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पीएम ने राहत कार्यों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात की है. 

वर्तमान में केरल में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसकी वजह से राहत एवं बचाव कार्य में बाधा पैदा हो रही है. नीचे दिए गए कार्ड्स में आप केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते हैं.

22:36 PM (IST)  •  31 Jul 2024

वायनाड में अब तक 167 लोगों की मौत

वायनाड में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है. लैंडस्लाइड वाली जगह पर सेना बचाव कार्य में जुटी हुई है. अब तक वायनाड की इस भयंकर प्राकृतिक त्रासदी में 167 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.

18:10 PM (IST)  •  31 Jul 2024

एक हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया, अभी भी सेना रेस्क्यू में जुटी

भारतीय सेना केरल के लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके में एनडीआरए, भारतीय वायुसेना, कोस्ट गार्ड, नौसेना और केरल के स्थानी प्रशासन के साथ मिलेकर बचाव कार्य चला रही है. एडीजीपीआई ने ट्वीट कर बताया, एक हजार से ज्यादा प्रभावित लोगों को बचा लिया गया है. राज्य प्रशासन के कंट्रोल रूम के साथ एक कंट्रोल सेंटर भी मेपड्डी में बनाया गया है. सेना के मुताबिक अभी भी बचाव कार्य जारी है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget