एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर जेपीसी की अगली बैठक कल, नहीं बढ़ा कार्यकाल को जल्द सदन में पेश होगी फाइनल रिपोर्ट

विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मिलकर कमेटी का कार्यकाल आगे बढ़ाने की मांग की है. हालांकि, फिलहाल अब तक लोकसभा स्पीकर की तरफ से कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है.

JPC For Waqf: वक्फ संशोधन बिल को लेकर बनी संसद की संयुक्त समिति का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं इसको लेकर फिलहाल अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन इस सबके बीच सामने आ रही जानकारी के मुताबिक समिति के अगली बैठक बुधवार 27 नवंबर को होगी.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल बैठक में अध्यक्ष जगदंबिका पाल वक्फ संशोधन बिल पर अपने संशोधन पेश करने को कह सकते हैं. हालांकि, विपक्षी सांसद लगातार मांग कर रहे हैं कि कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए और इतनी जल्दबाजी में कमेटी को अपनी रिपोर्ट तैयार नहीं करनी चाहिए.

कैसे आएगी फाइनल रिपोर्ट?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगर स्पीकर की तरफ से कमेटी का कार्यकाल आगे बढ़ाने की बात नहीं कही जाती तो कमेटी कोशिश करेगी की जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सदन के पटल पर रखें, लेकिन फाइनल रिपोर्ट तैयार करने से पहले एक ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसकी कॉपी कमेटी के तमाम सदस्यों को दी जाएगी. उस ड्राफ्ट रिपोर्ट को पढ़ने के बाद कमेटी के सदस्य अपने सुझाव और संशोधन कमेटी के सामने रखेंगे जिस पर चर्चा होने के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

क्या होगा अगर नहीं बढ़ाया कार्यकाल?

इससे पहले सोमवार को विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मिलकर कमेटी का कार्यकाल आगे बढ़ाने की मांग की है. हालांकि, फिलहाल अब तक लोकसभा स्पीकर की तरफ से कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. ऐसे में अगर लोकसभा स्पीकर की तरफ से कमेटी का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाता तो मुमकिन है कि अगले 1-2 हफ्ते में संसद की संयुक्त समिति की फाइनल रिपोर्ट सदन के सामने पेश की जाए ऐसा होने पर वक्फ संशोधन बिल को इसी सत्र में पास करने का रास्ता साफ हो सकता है.

यह भी पढ़ें- ISKCON के चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी बांग्लादेश का आंतरिक मामला! भारत नहीं करेगा हस्तक्षेप, हिंदुओं के लिए जताई चिंता

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget