एक्सप्लोरर

मतदाताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों में मिल सकता है 'रिमोट वोटिंग' का विकल्प- मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, चुनाव आयोग अगले 6 महीने से एक साल में प्रवासी भारतीय (NRI) वोटिंग की सुविधा भी शुरू कर सकता है. प्रवासी भारतीयों के लिए वोटिंग की प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव आयोग ने कानून मंत्रालय के पास भेजा है. इसके अंतर्गत ई-पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल कर प्रवासी भारतीय अपने मत का इस्तेमाल कर पायेंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनिंदा मतदाताओं को रिमोट वोटिंग की सुविधा भी दी जा सकती है. चुनाव आयुक्त के अनुसार यदि कोई मतदाता किसी कारण से पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंच पाता है तो वो इस रिमोट वोटिंग के विकल्प का इस्तेमाल कर अपने मत का प्रयोग कर सकता है. हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि इंटरनेट आधारित वोटिंग या घर बैठे वोटिंग की सुविधा देना इस प्रोजेक्ट का मकसद नहीं है.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने ये बात संसद रत्न अवॉर्ड-2021 के कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा, "आईआईटी चेन्नई व अन्य आईआईटी संस्थान के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम इस रिमोट वोटिंग या ब्लॉकचेन वोटिंग सिस्टम पर जोर शोर से काम कर रही है. हमें उम्मीद है कि, इसका पहला पायलट प्रोजेक्ट अगले दो-तीन महीनों में शुरू हो जाएगा."

वोटिंग में पारदर्शिता और गोपनीयता का सर्वोच्च स्थान 

अगले महीने रिटायर हो रहे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने साथ ही कहा कि, "देश भर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वोटिंग में पारदर्शिता और गोपनीयता हमेशा से ही चुनाव आयोग के लिए अहम रही है. इस परियोजना का उद्देश्य न तो इंटरनेट आधारित मतदान है और न ही इसमें घर से मतदान करने का विकल्प शामिल है." साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श के बाद आयोग जल्द ही इस तरह के मतदान के अंतिम मॉडल को आकार देगा.

राजनीतिक दलों और दूसरे पक्षों से होगा विमर्श 

अरोड़ा ने कहा कि मतदान के इस नए विकल्प से कुछ प्रक्रियात्मक बदलाव भी होगा लेकिन ऐसा करने से पहले राजनीतिक दलों और दूसरे पक्षों से बातचीत की जाएगी. रिमोट वोटिंग में ‘ब्लॉकचेन’ तकनीक से वोटिंग की जाएगी. इसके लिए लोगों को आयोग द्वारा चिह्नित जगहों पर पहुंचना होगा. वहां पर बायोमीट्रिक अटेंडेंस लेने और वेब कैमरे पर फोटो खिंचने के बाद उन्हें वोट डालने की अनुमति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें 

परमबीर सिंह की चिट्ठी पर अब सामने आया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय का बयान, कही ये बड़ी बात

शिवसेना का कटाक्ष, कहा- मंदिर में प्यासे मुसलमान बच्चे को पानी देने से इंकार, ये कैसा रामराज्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget