एक्सप्लोरर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज द्विपक्षीय वर्चुअल शिखर वार्ता, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज द्विपक्षीय वर्चुअल शिखर वार्ता होने जा रही है. इसमें दोनों देश आपसी हितों की मजबूती, क्षेत्रीय, बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज द्विपक्षीय वर्चुअल शिखर वार्ता होने जा रही है. बैठक भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे शुरू होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मौरिसन के बीच होनेवाली बातचीत में दोनों देश आपसी हितों और क्षेत्रीय, बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई वर्षों तक चली बातचीत के बाद आज एक ऑनलाइन शिखर वार्ता होने जा रही है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन शिरकत करेंगे. इस दौरान एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. जिसके तहत दोनों देश एक दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वार्ता ऑस्ट्रेलियाई बुश फायर और फिर कोविड-19 संकट के कारण टल गई थी.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्चुअल शिखर वार्ता आज

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने ऑनलाइन माध्यम से मीडिया को बताया कि शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंधों को ‘ऐतिहासिक ऊंचाई’ मिलने की संभावना है क्योंकि दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में भागीदारी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. उन्होंने कहा कि पारस्परिक लॉजिस्टिक्स सहयोग समझौता उनमें से एक है. दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं को ओसइंडेक्स जैसे जटिल सैन्य अभ्यास करने में सहायक होगा.  इस समझौते से दोनों देशों की सेनाएं मरम्मत और पुनः आपूर्ति के लिए एक दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकेंगी.

आपसी हितों, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

माना जा रहा है कि समझौता सहयोग के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होगा. आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास को ओसइंडेक्स नाम दिया गया है. भारत ने अमेरिका और फ्रांस के साथ पहले ही इस प्रकार का समझौता किया है. गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मौरिसन ने घर के बने समोसो के साथ अपनी एक फोटो ट्वीट की थी. जिसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा था कि कोरोनावायरस संक्रमण खत्म होने के बाद दोनों साथ बैठ कर समोसे का आनंद उठाएंगे.

गुजरात: केमिकल फैक्ट्री की भट्ठी में विस्फोट के बाद अगलगी, 8 कर्मियों की मौत

दिल्ली सरकार ने पांच मेंबर्स की स्पेशल कमेटी बनाई, स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी पर करेगी काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget