एक्सप्लोरर

आपका बैंक अकाउंट खाली करने वाले डाकू चेक का वायरल सच?

नई दिल्ली: क्या आपके बैंक अकाउंट में आपका ही चेक डाका डाल सकता है, अगर आप इस सवाल का जवाब ना में देने वाले हैं तो जरा रुक जाइए. क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो घूम रहा है जो दावा कर रहा है कि चेक डाका डाल सकता है. डाकू चेक का वायरल सच चलिए पता लगाते हैं.

क्या नोटबंदी में चेक आपके साथ दगाबाजी कर रहा है, लेन-देन के लिए सुरक्षित माना जाने वाला चेक क्या आपकी जेब काट रहा है, क्या एक पेन चेक में भरी रकम में सेंधमारी कर रहा है, क्या एक पेन आपके चेक के जरिए आपके ही अकाउंट के पैसों को लूट रहा है, क्या एक पेन आपके चेक में लिखी रकम को मिटा रहा है और उसमें अपनी मर्जी की रकम लिख रहा है, क्या है आपके अकाउंट में डाका डालने वाले इस डाकू चेक का वायरल सच?

वॉट्सऐप पर पहुंचा एक मिनट 4 सेंकेड का एक वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि कहीं ऐसी कोई दुर्घटना आपके चेक के साथ ना हो जाए, ऐसा कोई हादसा आपके अकाउंट में जमा पैसों के साथ ना हो जाए?

हम इसे हादसा या दुर्घटना का नाम इसलिए दे रहे हैं क्योंकि दावा है कि आपके चेक के जरिए किसी और के नाम पर कितनी भी रकम का भुगतान किया जा सकता है बशर्तें आपके अकाउंट में उतने पैसे होने चाहिए यानि कभी भी आपके अकाउंट में डाका पड़ सकता है.

ये एक चेक है. चेक में धारक के नाम 5 हजार रुपए का भुगतान होना है. भुगतान करने वाले के साइन भी है. चेक 16 फरवरी 2016 की तारीख में दिया गया है. वीडियो में पांच सेकेंड बाद उस पेन की एंट्री होती है जिसे चेक का लुटेरा बताया जा रहा है. सबसे पहले ये पेन अंग्रेजी में लिखे फाइव THOUSANDS ONLY को मिटाना शुरु करता है. महज 15 सेकेंड के अंदर चेक पर लिखा पांच हजार रुपए आंखों से ओझल हो जाता है. इसके बाद अंकों में जहां पांच हजार लिखा है उसे मिटाना शुरू किया जाता है. यहां से सिर्फ निशान हटता है ताकि रकम को बदला जा सके और फिर चेक में जहां FIVE THOUSAND ONLY लिखा था वहां FIFTY THOUSAND ONLY लिख दिया गया. महज 30 सेकेंड के भीतर 5 हजार के चेक को 50 हजार का बना दिया गया वो भी एक पेन की मदद से.

यहां गौर करने वाली बात ये है कि पेन जब चेक बुक में लिखी रकम को मिटा रहा है तो सिर्फ स्याही साफ हो रही है. चेक की लाइन बॉक्स या किसी भी हिस्से पर पेन कुछ भी मिटा रहा है जिससे गलती पकड़ना बेहद मुश्किल है. अगर वाकई ऐसा हो रहा है तो ये किसी ब्लैंक चेक से कम नहीं है जिस पर आपके साइन हैं. जैसे रकम मिटाई गई है वैसे अकाउंट नंबर और नाम भी बदला जा सकता है. सवाल ये उठता है कि क्या वाकई एक पेन आपके चेक के साथ ऐसा खिलवाड़ कर सकता है, क्या आपको बिना भनक लगे आपके अकाउंट पर डाका मार सकता है?

ये खबर आपको सावधान, सतर्क करने वाली है और इसका सच सामने आना बेहद जरूरी है. एबीपी न्यूज ने वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल की और ये जानने की कोशिश की क्या वाकई एक पेन इतना खतरनाक हो सकता है. खबर की पड़ताल करने निकली संवाददाता अंजलि सिंह. अंजलि ने सबसे पहले बाजार में ऐसा पेन ढूंढने की कोशिश की जो स्याही मिटा सकता हो. अंजलि को पेन तो नहीं मिला लेकिन लूटने वाली वैसी ही एक पेंसिल जरूर मिली

इस पेंसिल से चेक में लिखी रकम मिट रही थी लेकिन उतनी साफ नहीं जितनी वायरल वीडियो में उस पेन से मिटाई जा रही थी. वायरल वीडयो के लुटेरे पेन और अंजलि को मिली पेंसिल का रहस्य समझने के लिए हम फॉरेंसिक केमिस्ट्री के एक्सपर्ट डॉ एस के शुक्ला के पास पहुंचे. फॉरेंसिक केमिस्ट्री के एक्सपर्ट वो होते हैं जो ये बताते हैं कि किसी चीज में किस तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया गया गया है. उससे क्या हो सकता है और उसे पकड़ा जैसा सकता है. हमने एक्सपर्ट से पहला सवाल ये पूछा कि क्या ऐसा पेन होता है जो चेक में लिखी रकम को मिटा दे

जो पेन वायरल वीडियो में हैं वो दरअसल स्याही मिटा नहीं रहा है बल्कि उसका रंग मिटा रहा है जिसकी वजह से आप लिखी हुई रकम को देख नहीं पा रहे हैं. वायरल वीडियो में पेन की स्याही में एक केमिकल मिलाकर किया लिखे को मिटाया जा रहा है.

एक जरूरी बात और वो ये कि इस तरह के पेन जो स्याही का रंग सोख लेते हैं उनकी स्याही भी अलग तरह की होती है मतलब वो एक तरफ से आप से चेक लिखवाएंगे और दूसरी तरफ से मिटा देंगे. दूसरे का पेन इस्तेमाल करते वक्त भी सावधान रहने की जरूरत है. यानि ऐसा हो सकता है ये साफ हो चुका है.

  एबीपी न्यूज की पड़ताल में चेक में लिखी रकम को गायब करने वाला वीडियो सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget