एक्सप्लोरर

क्या बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने किसानों को गद्दार बताया है, जानें सच क्या है

दावा है कि संबित पात्रा ने हरिद्वार से दिल्ली आ रहे किसानों को गद्दार कहा है. वायरल तस्वीर के ज़रिये देश के सबसे विश्वसनीय न्यूज चैनल एबीपी न्यूज का सहारा लिया गया है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस इन दिनों चर्चा में है. दरअसल एबीपी न्यूज पर प्रसारित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक तस्वीर के जरिए सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है. झूठी तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि संबित पात्रा ने किसानों को गद्दार बताया है. जानें इस दावे का सच क्या है?

क्या दावा किया जा रहा है?

दावा है कि संबित पात्रा ने हरिद्वार से दिल्ली आ रहे किसानों को गद्दार कहा है. वायरल तस्वीर के ज़रिये देश के सबसे विश्वसनीय न्यूज चैनल एबीपी न्यूज का सहारा लिया गया ताकि लोग ब्रेकिंग प्लेट पर लिखी बात को सच माने. वायरल तस्वीर में सबसे ऊपर लिखा है, ‘’बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE. बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ वायरल तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर है. इसी वायरल तस्वीर के नीचे ब्रेकिंग न्यूज में एक अशुद्ध वाक्य लिखा है. ‘ध्यान दीजिये’.

अनारकली ऑफ आरा के निर्देशक ने इसे सच मान लिया

एबीपी न्यूज की ब्रेकिंग प्लेट बताकर इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसलिए हर किसी को पहली नजर में इस खबर पर यकीन हो रहा है. साल 2017 में आई फिल्म अनारकली ऑफ आरा के निर्देशक अविनाश दास ने इसे सच मान लिया और वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए संबित पात्रा से पूछा, ‘’ये क्या है संबित जी ? थोड़ा शर्म तो बाकी रहने दीजिए.’’

क्या बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने किसानों को गद्दार बताया है, जानें सच क्या है

सच क्या है?

बता दें कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने उस दिन राजघाट पर राहुल गांधी के उपवास को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की थी. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक तस्वीर लेकर उसका विषय बदलकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है. बड़ी चालाकी से ब्रेकिंग न्यूज में लिखे शब्द और लिखावट को बदल दिया गया है. यहां तक की नीचे पीले रंग की पट्टी की जगह लाल पट्टी चिपकाकर गलत खबर लगा दी गई है. जिसमें मात्राओं की भी गलती है.

फोटो का गलत इस्तेमाल कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश 

साफ हो जाता है कि वायरल तस्वीर में एबीपी न्यूज के फोटो का गलत इस्तेमाल कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की गई. संबित पात्रा ने खुद ट्वीट करके कहा है, ‘’बीजेपी की तरफ से ऐसी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कभी नहीं की गई. तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर झूठी खबर फैलाई जा रही है ताकि देश का माहौल खराब हो.’’

क्या बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने किसानों को गद्दार बताया है, जानें सच क्या है

इसलिए ABP न्यूज अपील करता है कि ऐसी फेक न्यूज से सावधान रहें. हमारी पड़ताल में एबीपी न्यूज के नाम से फैलायी जा रही खबर झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget