एक्सप्लोरर

New Navy Chief: वाइस एडमिरल आर हरिकुमार होंगे भारतीय नौसेना के नए चीफ, एडमिरल करमबीर सिंह की जगह लेंगे

New Navy Chief: हरि कुमार नौसेना की पश्चिमी कमान के जंगी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

R Harikumar New Navy Chief: सरकार ने नए नौसेना प्रमुख का ऐलान कर दिया है. वाइस एडमिरल आर हरि कुमार भारतीय नौसेना के नए प्रमुख होंगे. आर हरि कुमार मौजूदा चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, एडमिरल करमबीर सिंह की जगह लेंगे जो इसी महीने यानि 30 नबम्बर को रिटायर हो रहे हैं. हरि कुमार फिलहाल नौसेना की पश्चिमी कमान के कमांडिंग एन चीफ के पद पर कार्यरत हैं.

सरकार ने मंगलवार की देर शाम 25वें नौसेना प्रमुख की घोषणा की. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नौसेना की मुंबई स्थित पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एफओ-सीएनसी) आर हरि कुमार 30 नबम्बर की दोपहर से भारतीय नौसेना के प्रमुख के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे.

हरि कुमार का जन्म 1962 में हुआ था और उन्होनें 1983 में नौसेना ज्वाइन की थी. अपने 38 साल के लंबे करियर में उन्होनें भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विराट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) के पद सहित सहित आईएनएस कोरा, निशंक और रणवीर युद्धपोतों को भी कमांड किया है.

हरि कुमार नौसेना की पश्चिमी कमान के जंगी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पश्चिमी  कमान के सीएनसी के पद से पहले हरि कुमार दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतर्गत इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) के चीफ के पर पर कार्यरत थे.

वाइस एडमिरल हरि कुमार यूएस के नेवल वॉर कॉलेज,  इंग्लैंड के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टीडज़ और महू (मध्य प्रदेश) स्थित आर्मी वॉर कॉलेज से अलग अलग मिलिट्री कॉर्स कर चुके हैं. वे परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम), विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) और एडीसी जैसे रैंक और मेडल से नवाजे जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

चीन की दादागिरी पर नकेल कसने की तैयारी, नई मोर्चाबंदी पर बात करने भारत आ रहे अमेरिकी नौसेना प्रमुख

NDA के 140वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न, नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह रिव्यू-ऑफिसर के रूप में रहे मौजूद  

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget