एक्सप्लोरर

चीन की दादागिरी पर नकेल कसने की तैयारी, नई मोर्चाबंदी पर बात करने भारत आ रहे अमेरिकी नौसेना प्रमुख

राष्ट्रपति बाइडन और पीएम मोदी की यात्रा के बाद हिन्द प्रशांत क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग बढ़ाने पर ज़ोर है. इस लिहाज से एडमिरल गिल्डे का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा के बाद अब वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की भारत यात्रा का सिलसिला तेज़ हो गया है. जाहिर है इन दौरों में खासा ज़ोर हिन्द प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागिरी पर नकेल के इंतज़ाम मुकम्मल करने पर है. अमेरिकी विदेश विभाग में उप विदेश मंत्री वैंडी शरमन के बाद अब अमेरिका के नौसेना प्रमुख एडमिरल माइक गिल्डे अगले हफ्ते भारत आ रहे हैं.

हिन्द प्रशांत क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग बढ़ाने पर ज़ोर

राष्ट्रपति बाइडन और पीएम मोदी की यात्रा के बाद हिन्द प्रशांत क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग बढ़ाने पर ज़ोर है. इस लिहाज से एडमिरल गिल्डे का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अमेरिकी नौसेना प्रमुख अपनी भारत यात्रा में नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह और सैन्य नेतृत्व से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

भारत यात्रा से पहले एडमिरल गिल्डे ने कहा कि..“यह यात्रा मेरे लिए अपने भारतीय समकक्ष से मिलने और निरंतर आपसी सहयोग पर चर्चा करने का एक शानदार मौका है. निस्संदेह, ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां हम साझेदारी कर सकते हैं." उनका कहना था कि किसी को गलतफहमी नहीं होना चाहिए, भारत हमारे सबसे करीबी रणनीतिक साझेदारों में से एक है. हमारा संबंध एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए मजबूत गढ़ है.

भारतीय नौसेना के साथ मिलकर लगातार काम करते रहेंगे- गिल्डे

अमेरिकी नौसेना की तरफ से जारी बयान के मुताबिक़ गिल्डे ने कहा, "हम एक स्वतंत्र, समावेशी, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की व्यवस्था बनाने के लिए भारतीय नौसेना के साथ मिलकर लगातार काम करते रहेंगे.  हाल ही में ताइवान की हवाई क्षेत्र में चीनी विमानों की बढ़ी घुसपैठ के मद्देनजर एडमिरल गिल्डे हिन्द-प्रशांत इलाके की अपनी इस यात्रा में सख्त सन्देश देने की भी कोशिश करेंगे.

भारत और अमेरिक के बीच होनी है 2+2 वार्ता

ध्यान रहे कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच 24 सितंबर को हुई अहम मुलाकात के बाद भारतीय सीडीएस जनरल बिपिन भी अमेरिका दौरे पर गए थे. पेंटागन प्रवक्ता जॉन किर्बी के मुताबिक अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और भारत के सीडीएस जनरल रावत के बीच अंतरिक्ष, साइबर और उभरती प्रौद्योगिकियों समेत अनेक नए रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्राथमिकताओं पर बात हुई. गौरतलब है कि अगले माह वाशिंगटन में भारत और अमेरिक के बीच 2+2 वार्ता का दौर भी होना है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus India Updates: देश में आज लगातार दूसरे दिन घटे मामले, पिछले 24 घंटों में 19 हजार 740 केस दर्ज

Cruise Drugs Party: NCB के पंचनामे में खुलासा- आर्यन खान ने पार्टी में ड्रग्स ले जाने की बात कुबूली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget