एक्सप्लोरर

सावरकर को लेकर महाराष्ट्र में फिर छिड़ी जंग, कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी, उद्धव ठाकरे पर भी किया तंज

कांग्रेस की पत्रिका शिदोरी में फरवरी महीन में दो लेख छपे. ये लेख सावरकर को लेकर लिखे गए थे. सारा विवाद इसी लेख को लेकर है. बीजेपी ने आज इसके खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया. सीएम उद्धव ठाकरे से कार्रवाई की मांग की.

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना एनसीपी कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही सावरकर इस सरकार के गले की हड्डी बने हुए हैं. आए दिन सावरकर को लेकर विवाद होता रहता है. इस बार कांग्रेस की मैगजीन शिदोरी में सावरकर को लेकर लिखी बातों को लेकर राजनीतिक जंग शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी के राज्यसभा सांसद रहे किरीट सोमैया और विधायक राम कदम ने हाथ में सावरकर और शिवाजी की तस्वीरों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

महाराष्ट्र कांग्रेस की मासिक मराठी पत्रिका शिदोरी में फरवरी महीने में दो लेख छापे गए थे. सारा विवाद इन लेखों को लेकर ही है. पहले लेख में लिखा है कि सावरकर के इतिहास जानने पर यही मालूम चलता है कि वह स्वातंत्रवीर नहीं बल्कि माफी वीर है. दूसरे लेख में सावरकर की जिंदगी के बेहद निजी लम्हों के बारे में लिखा है, उनके चरित्र से जुड़ी घटना का भी जिक्र है.

बीजेपी नेताओं की मांग है कि इस मैगजीन के संपादक रत्नाकर महाजन अपनी बातों के लिए माफी मांगें और सरकार उनके खिलाफ केस दर्ज करें. बीजेपी नेताओं ने यह भी बात उठाई कि जब से सरकार बनी है कांग्रेस के तमाम नेता चाहे अशोक चव्हाण हों या राहुल गांधी हों, बार-बार कांग्रेस वीर सावरकर का अपमान करती है. ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे चुप क्यों रहते हैं जो सावरकर के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं जबकि उनके पिता बाला साहब ठाकरे सावरकर के खिलाफ एक शब्द सुनने को तैयार नहीं थे.

बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग बार-बार दोहराई और यह भी कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो राज्यपाल के पास अपनी शिकायत लेकर जाएंगे. गौरतलब है कि बार-बार सावरकर को लेकर कोई ना कोई बखेड़ा महाराष्ट्र में खड़ा हो रहा है. कभी राहुल गांधी सावरकर पर कुछ कह देते हैं तो कभी अशोक चव्हाण.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
समंदर में दहाड़ेगा भारत, 33 हजार करोड़ से बनाएगा 3 सबमरीन, जानें प्लान?
समंदर में दहाड़ेगा भारत, 33 हजार करोड़ से बनाएगा 3 सबमरीन, जानें प्लान?
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget