एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370 हटने से घटी थी वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या, वंदेभारत ट्रेन से उम्मीद जगी

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाने के बाद कटरा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है लेकिन नवरात्रि और गुरुवार को शुरू हुई वंदेभारत एक्सप्रेस से यह स्थिति बदलने की उम्मीद है.

कटरा: जम्मू-कश्मीर से अगस्त महीने में अनुच्छेद-370 को हटाने के बाद कटरा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है लेकिन नवरात्रि और गुरुवार को शुरू हुई वंदेभारत एक्सप्रेस से यह स्थिति बदलने की उम्मीद है. वंदेभारत एक्सप्रेस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उम्मीद है कि इससे श्रद्धालुओं पर आश्रित यहां की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी.

एक रेलवे अधिकारी ने शुक्रवार को कहा,"जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी करने के बाद अगस्त और सितंबर महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई लेकिन नवरात्रि के दौरान इसमें सुधार हुआ है."

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी चांद की हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें, ISRO ने की जारी

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है लेकिन उनको संभालने के लिए मौजूदा इंतजाम काफी नहीं है. उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में बहुत कम शौचालय हैं, साथ ही यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को संभालने के लिए वेटिंग रूम और अन्य सुविधाओं का विस्तार करना होगा.

भारत से प्याज निर्यात पर लगी रोक के बाद बांग्लादेशी पीएम ने रसोइये से कहा- मत करो इसका प्रयोग

हालांकि, वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले यात्रियों को घोड़ी उपलब्ध कराने वाले शकूर ने कहा कि अब तक उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं दिख रही है.

शकूर ने कहा,"अगस्त महीने में श्रद्धालुओं के नहीं आने की वजह से मैं अपने गांव रियासी चला गया था और नवरात्रि से पहले ही यहां आया हूं. लोग आ रहे हैं लेकिन पिछले साल जैसी भीड़ नहीं है."

भारत को राफेल विमानों की पहली खेप मई 2020 में मिलेगी, बढेगी देश की ताकत- वायुसेना प्रमुख

यहां के दुकानदार संजय सिंह ने कहा,"अगस्त-सितंबर में स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन नवरात्रि से कारोबार की स्थिति बेहतर हुई है." उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली से कटरा के बीच शुरू वंदेभारत एक्सप्रेस से अधिक श्रद्धालु यहां आएंगे.

रेल अधिकारी ने बताया कि 51 रेलगाड़ियां जम्मू और 18 कटरा आती हैं जिनमें आठ का परिचालन दैनिक आधार पर होता है, हर साल नवरात्रि से पहले राज्य प्रशासन के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
Embed widget