एक्सप्लोरर

यूपी: STF के दारोगा से करा दी किन्नर की शादी, पता चला तो दर्ज कराया केस

दारोगा ने अपने साथ हुई इस धोखधड़ी के खिलाफ प्रयागराज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस ने इस मामले में किन्नर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

प्रयागराज: खान-पान से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों के नकली सामान तैयार करने और धोखाधड़ी कर इन्हें बाजार में खपाने के तमाम किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में नकली दुल्हन से शादी कराकर एसटीएफ के दारोगा से ठगी किये जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

किन्नर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

एसटीएफ के इस दारोगा की शादी धोखे से एक किन्नर से करा दी गई. पहले तो जग हंसाई के डर से दारोगा बाबू खामोश रहे, लेकिन जब उन्हें किन्नर और उसके परिवार वालों से धमकियां मिलने लगीं तो मजबूर होकर उन्होंने पुलिस की मदद ली है. दारोगा जी ने अपने साथ हुई इस धोखधड़ी के खिलाफ प्रयागराज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में किन्नर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. अफसरों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

दारोगा ने पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

यूपी के प्रतापगढ़ में तैनात एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर की शादी 2002 में हुई थी. उनके एक बेटी व बेटा था. साल 2017 में बीमारी की वजह से एसआई की पहली पत्नी की मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद बच्चों को पालने में दिक्कत होने लगी तो कुछ लोगों ने उन्हें दूसरी शादी करने का सुझाव दिया. लोगों ने प्रतापगढ़ के करनपुर इलाके में उनका रिश्ता तय करा दिया. दारोगा जी बच्चों के साथ प्रयागराज शहर के बेली इलाके में रहते थे. पिछले साल 5 अक्टूबर को दोनों परिवारों व तमाम रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कराई गई. शादी के बाद दारोगा जी को पता चला कि उनकी शादी नकली दुल्हन से कराई गई है. जिसके साथ शादी कराई गई, वह महिला नहीं बल्कि किन्नर यानी थर्ड जेंडर है.

दारोगा जी ने नकली दुल्हन और उसके घरवालों से एतराज जताया तो सभी ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के झूठे मुकदमे में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दी. दारोगा जी ने चार महीने तक तो मुंह बंद रखा, लेकिन बात जब पैसों पर आकर ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्होंने इंसाफ के लिए अपने महकमे की मदद ली.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दारोगा ने प्रयागराज के कैंट पुलिस स्टेशन में किन्नर और उसके माता-पिता के खिलाफ शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराते हुए उत्पीड़न के भी आरोप लगाए. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. बदनामी के डर के चलते दारोगा जी मीडिया के कैमरों के सामने आकर अपना पक्ष नहीं रखना चाहते. फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने पूरी शादी को साजिश और धोखाधड़ी करार दिया और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget