एक्सप्लोरर

Coronavirus: यूपी में पिछले 24 घंटे में सामने आए 1400 से ज्यादा संक्रमित, अबतक 913 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1400 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. कोरोना के कारण दो दिवसीय लॉकडाउन भी लगाया गया है.

लखनऊ. यूपी में कोरोना संक्रमियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1403 मामले सामने आए हैं. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 11,490 है जबकि 22,689 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 913 हो गई है.

उन्होंने आगे बताया कि पृथकवास वार्ड में 11,496 लोग भर्ती हैं, जिनका उपचार हो रहा है जबकि 4,191 लोगों को पृथकवास केंद्रों में रख गया है और उनके नमूनों की जांच की जा रही है. शुक्रवार को प्रदेश में कुल 42,354 नमूनों की जांच की गई जो अब तक का सबसे अधिक जांच का रिकॉर्ड है. अब तक यूपी में 11,16, 466 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

'करीब दो लाख लोगों का फोन पर लिया हालचाल' अमित मोहन प्रसाद ने आगे बताया कि पूल जांच के जरिए पांच-पांच नमूनों के 2,443 पूल शुक्रवार को लगाए गए. इन जांचों में 370 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके अलावा 10-10 नमूनों के 473 पूल लगाये गए हैं, जिनमें से 95 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘आरटी-पीसीआर’ जांच की सात नयी प्रायेगशालाओं का लोकार्पण किया.

ये प्रयोगशालाएं अलीगढ़, मुरादाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गोंडा, बरेली और लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में स्थापित की गई हैं. उन्होंने ये भी बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है. अब तक करीब दो लाख लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Lockdown in UP: लोगों की लापरवाही पड़ी इंतजामों पर भारी, अगले हफ्ते फिर लग सकता है लॉकडाउन

यूपी में मास्क ना पहनने पर बढ़ी जुर्माना राशि, अब इतना लगेगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget