एक्सप्लोरर

Lockdown in UP: लोगों की लापरवाही पड़ी इंतजामों पर भारी, अगले हफ्ते फिर लग सकता है लॉकडाउन

2 दिनों के इस लॉकडाउन की पूरी रिपोर्ट की सरकार समीक्षा करेगी और आगे हो सकता है कि हफ्ते के आखिर में इसी तरीके का लॉकडाउन फिर देखने को मिले.

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे कोरोना की जांच बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे कोरोना के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. जुलाई के पहले 10 दिनों में ही 10,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. यही वजह है कि अब प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 55 घंटों का मिनी लॉकडाउन लगाया है. 2 दिनों के इस लॉकडाउन की पूरी रिपोर्ट की सरकार समीक्षा करेगी और आगे हो सकता है कि हफ्ते के आखिर में इसी तरीके का लॉकडाउन फिर देखने को मिले.

लॉकडाउन से मिली मदद कोरोना संक्रमण के चलते जब लॉकडाउन का ऐलान हुआ तो सड़कें पूरी तरह से सूनी हो गई. हर तरफ सन्नाटा सा पसर गया था. लोग अपने घरों में रहे और इसका फायदा भी हुआ, लेकिन लॉकडाउन के बाद जब अनलॉक की शुरुआत हुई तो लोग ऐसे सड़कों पर उतर आए मानो किसी कैद से आजादी मिली हो. अनलॉक के तहत तमाम नियम जारी किए गए थे, लेकिन बहुत से लोगों को उन नियमों की भी परवाह नहीं रही. यही वजह है कि बाजारों में, सड़कों पर लोग बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी करते हुए भी नजर आए. लोगों की यही लापरवाही कहीं ना कहीं कोरोना संक्रमण के फैलाव में मददगार साबित हुई. Lockdown in UP: लोगों की लापरवाही पड़ी इंतजामों पर भारी, अगले हफ्ते फिर लग सकता है लॉकडाउन

यूपी में लगा 55 घंटे का लॉकडाउन कोरोना के मामले जब बढ़ने लगे तब योगी सरकार ने लॉकडाउन लगाने का बड़ा फैसला किया. 55 घंटे का लॉकडाउन 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. आम लोगों की लापरवाही कैसे इंतजामों पर भारी पड़ी इसे आंकड़ों के जरिये समझने की कोशिश करेंगे.

30 जून को पूरे प्रदेश में कोरोना के कुल 23 हजार से ज्यादा मामले थे. 10 जुलाई आते-आते मामले बढ़कर 33700 हो गए. यानी 10 दिन में 10 हजार से ज्यादा केस. 2 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 24,825 थे, जिसमें 6869 एक्टिव केस और 17221 मरीज डिस्चार्ज हो चुके थे और तब पूरे प्रदेश में कुल 735 मौतें हुई थी. वहीं, 5 जुलाई को ये मामले बढ़कर 27,707 हो गए, जिसमे 8161 एक्टिव केस, 18761 डिस्चार्ज और कुल मौतें 785 थी.

वहीं, 7 जुलाई तक मामले बढ़कर 29968 जा पहुंचे और एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ने लगी. 10 जुलाई को कुल मामले 33700 तक जा पहुंचे, जिसमें 11024 एक्टिव केस, और 21,787 डिस्चार्ज जबकि कुल मौतें 889 हो गई थी. इन आंकड़ों ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी और इसीलिए 55 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान किया गया. लॉकडाउन के पहले दिन राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में इस पर कड़ाई से अमल होता भी नजर आया.

जांच बढ़ने के साथ ही बढ़े मामले लगातार मामले बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि उत्तर प्रदेश में जांच का दायरा भी अब काफी बढ़ गया है. मार्च में जब कोरोना की शुरुआत हुई तो उत्तर प्रदेश में एक भी लैबोरेट्री कोरोना की जांच के लिए नहीं थी. नमूने दिल्ली और एनआईवी पुणे भेजे जाते थे, लेकिन जुलाई आते-आते अब प्रदेश में हर दिन 38000 से ज्यादा जांच हो रही हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Lockdown: यूपी में 55 घंटे के लॉकडाउन का दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Corona Virus: क्यों उत्तर प्रदेश में फिर Lockdown लगाने की नौबत आई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
उत्तराखंड से गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस मार्च में होंगे शामिल
उत्तराखंड से गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस मार्च में होंगे शामिल
मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद
मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget