एक्सप्लोरर

अमेरिकी कंपनी बोइंग ने नौसेना के लिए दिया सुपर-होर्नेट फाइटर जेट का प्रस्ताव, भारतीय मानकों पर सफल परीक्षण का किया दावा

बोइंग कंपनी का दावा है कि सुपर होर्नेट भारत की युद्धक-क्षमता तो बढ़ाएगा. ये बेहद ही मुनासिब दामों में भी उपलब्ध होगा. कंपनी बाइ-इंडिया, फॉर-इंडिया के तहत भी इस प्रोग्राम को आगे बढ़ा सकती है.

नई दिल्ली: एविएशन की दुनिया की बड़ी कंपनी, बोइंग ने भारतीय नौसेना के लिए अपने एडवांस फाइटर जेट, एफ-ए/18 ब्लॉक-थ्री ‘सुपर होर्नेट’ देने का प्रस्ताव दिया है. कंपनी ने इसके लिए अमेरिकी नौसेना के साथ मिलकर भारतीय मानकों पर अपने इस ‘ब्लॉक-थ्री’ फाइटर जेट का सफल परीक्षण करने का दावा भी किया है. कंपनी ने दावा किया है कि इससे भारत और अमेरिकी नौसेना के बीच ‘कम्पेटिबिलिटी’ बढ़ेगी.

अमेरिकी कंपनी बोइंग ने सोमवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फेंस के दौरान दावा किया कि अमेरिकी नौसेना के साथ मिलकर कंपनी ने एफ-ए/18 सुपर होर्नेट का भारत के एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए ‘स्की-जंप’ परीक्षण किया, जो सफल रहा. बोइंग-डिफेंस के इंडिया फाइटर्स सेल्स प्रमुख, अंकुर कांगलेकर के मुताबिक, ये टेस्ट अमेरिका के एक नेवल एयर स्टेशन (पैटूक्सेंट नदी, एमडी) में किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना जो ‘स्टोबार’ यानी शॉर्ट टेकऑफ बट अरेस्टेड रिकवरी तकनीक इस्तेमाल करती है, उसके तहत ही किया गया. अंकुर कांगलेकर के मुताबिक, ये स्की-जंप का पहला टेस्ट था, जिससे पता चलता है कि एफ-ए/18 सुपर होर्नेट भारतीय नौसेना के विमानवाहक युद्धपोतों से ऑपरेट कर सकता है.

आपको बता दें कि भारतीय नौसेना अपने एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रमादित्य के लिए रूसी फाइटर जेट, मिग-29के इस्तेमाल करती है. भारतीय नौसेना का एक स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत, विक्रांत कोच्चि शिपयार्ड में जल्द बनकर तैयार होने वाला है. लेकिन हाल ही में मिग-29के के कम से कम तीन क्रैश के मामले सामने आ चुके हैं. पिछले महीने की 26 तारीख को ही गोवा के पास एक मिग-29के अरब सागर में क्रैश हो गया था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी. उसके बाद से ही मिग29के जेट्स को बदलने की चर्चा शुरू हो गई है. लेकिन आपको यहां पर ये भी बता दें कि भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय की तरफ से अभी तक इस तरह के फाइटर जेट्स के लिए कोई टेंडर-प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है.

बोइंग कंपनी हालांकि, अमेरिकी नौसेना के लिए भी लड़ाकू विमान बनाती रही है, लेकिन क्योंकि अमेरिकी विमानवाहक युद्धपोत कैटापुल्ट तकनीक इस्तेमाल करती है, इसीलिए बोइंग ने अब भारतीय नौसेना के स्की-जंप तकनीक के जरिए अपने एफ-ए/18 सुपर होर्नेट का टेस्ट किया है. ये टेस्ट किसी एयरक्राफ्ट कैरियर पर नहीं, बल्कि जमीन पर स्की-जंप प्लेटफार्म बनाकर किया गया है.

बोइंग कंपनी का दावा है कि सुपर होर्नेट भारत की युद्धक-क्षमता तो बढ़ाएगा. ये बेहद ही मुनासिब दामों में भी उपलब्ध होगा. कंपनी बाइ-इंडिया, फॉर-इंडिया के तहत भी इस प्रोग्राम को आगे बढ़ा सकती है. कंपनी का दावा है कि इसके साथ ही सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि ये बोइंग के पी8आई टोही विमानों के साथ मिलकर फोर्स ‘मल्टी-प्लायर’ का काम करेगा, जिन्हें भारतीय नौसेना पहले से ही ऑपरेट करती है, समंदर में निगरानी करने के लिए इस्तेमाल करती है. बोइंग का दावा है कि एफ-ए/18 की लाइफ-साईकिल करीब 10 हजार घंटे उड़ान की है, जिससे ये एक लंबे समय तक भारतीय नौसेना को अपनी सेवाएं दे सकेगा और जरूरत पड़ने पर अपग्रेड भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Drugs Case में बढ़ी अर्जुन रामपाल की मुश्किलें, दवाई की तारीखों से छेड़छाड़ का शक  कोविड-19 के नए स्ट्रेन के चलते भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर लगाई रोक 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget