एक्सप्लोरर

UPSC Result 2022: पिता IPS, अब बेटी ने सिविल सेवा में हासिल की थर्ड रैंक, बताया सफलता का राज

UPSC 2022 Exam Result: मंगलवार (23 मई) को यूपीएससी 2022 के नतीजे आए. इसमें एक आईपीएस अधिकारी की बेटी ने भी अपनी जगह बनाई और तीसरी रैंक हासिल की है. उन्होंने अपनी सफलता के राज बताए हैं.

N Uma Harathi: यूपीएससी 2022 की परीक्षा में उमा हरति एन ने तीसरी रैंक हासिल की है. उमा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने आईपीएस पिता को दिया. हरथि के पिता, एन वेंकटेश्वरलू वर्तमान में तेलंगाना के नारायणपेट जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में सेवारत हैं.  

उमा हरथि ने आईआईटी-हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है. उन्होंने अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में नरविज्ञान (Andrology) के साथ परीक्षा पास की है. उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में परीक्षा पास की है. उन्होंने कहा है, " मेरी सफलता में 100 फीसदी मेरे पिता का हाथ है."

सफलता के पीछे परिवार और दोस्तों का सपोर्ट

साथ ही उमा हरथि ने अपनी सफलता के लिए परिवार और दोस्तों का सपोर्ट के लिए भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, "चाहे वो पुरुष हो या महिला, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिवार को सहयोग जरूरी होता है. परिवार की वजह से ही कड़ी तैयारी कर पाई है." उन्होंने आगे बताया, "मुझे केवल अच्छी रैंक मिलने उम्मीद थी, लेकिन तीसरे स्थान पर आने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी." 

युवाओं को निराश नहीं होना चाहिए

हरथि ने कहा, "इस परीक्षा में भावनात्मक सहयोग, परिवार के सहयोग की जरूरत होती है. इंनफॉरमेंशन और कंटेंट, किताबें ऑनलाइन तो मिल जाती हैं, लेकिन भावनात्मक सपोर्ट, परिवार का सहारा नहीं मिल पाता. यह जरूरी है. जिन छात्रों को अभी तक सफलता नहीं मिली है उनके लिए हरथि ने कहा कि युवाओं को निराश नहीं होना चाहिए. अपना उदाहरण देते हुए, उन्होंने कहा, "मैंने पिछले पांच सालों में अपनी तैयारी के दौरान कई असफलताएं देखी हैं."

माता-पिता को संदेश

सिविल सेवा के उम्मीदवारों के माता-पिता को एक संदेश देते हुए हरथि ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों को उनकी क्षमताओं पर संदेह किए बिना अपने सपनों का पीछा करने देना चाहिए. उन्होंने बताया कि शिक्षा और महिला सशक्तिकरण रुचि के क्षेत्र हैं. वहीं, हरथि के पिता अपनी बेटी की सफलता पर काफी खुश हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें नारायणपेट जिले का नाम रोशन किया है. पिता एन वेंकटेश्वरलू ने कहा कि उनकी उपलब्धि आकस्मिक नहीं थी, बल्कि हरथि ने प्लानिंग करके कई प्रयासों के बाद यह पाया है. इसके लिए पिछले 10 सालों से परिवार ने गरथि को समर्थन किया है. 

उन्होंने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और गैरजरूरी चीजों में अपना समय बर्बाद नहीं करने की सलाह दी. बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए 933 सफल उम्मीदवारों में से 613 पुरुषों और 320 महिलाओं ने क्वालीफाई किया है. वहीं, शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: मान गए सौरव गांगुली, BJP शासित इस राज्य के टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget