एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जयपुर जिला परिषद की मीटिंग में हंगामा, फूट-फूट कर रोईं महिला बीडीओ

Jaipur BDO Meeting: जयपुर में हुई जिला परिषद की मीटिंग में खूब हंगामा हुआ. यहां बीडीओ और ग्राम प्रधान के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला जिसमें बीडीओ कृष्णा माहेश्वरी फूट फूटकर रोने लगीं.

Uproar In Meeting: बुधवार को आयोजित जयपुर जिला परिषद (Jaipur Zila Parishad) की साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही. मीटिंग में विकास कार्यों (Development Works) पर चर्चा के दौरान चाकसू पंचायत समिति (Chaksu Panchayat Samiti) की बीडीओ कृष्णा माहेश्वरी (BDO Krishna Maheshwari) फूट फूट कर रोईं. मीटिंग में जब बीडीओ से उनके क्षेत्र की जानकारी मांगी गई तो बीडीओ कृष्णा माहेश्वरी ने भरी सभा में आरोप लगाया कि चाकसू प्रधान (Chaksu Pradhan) उगंता चौधरी के पति बद्रीनारायण चौधरी ने पंचायत समिति का माहौल खराब कर रखा है. यह कहते हुए बीडीओ मीटिंग में रो पड़ीं.

भरी सभा में बीडीओ के इन आरोपों से सभी चकित रह गए. वहीं अपनी आपबीती सुनाते हुए बीडीओ कृष्णा माहेश्वरी भरे सदन में फूट फूट कर रो पड़ीं. साथ ही बीडीओ ने सबके सामने जिला परिषद सीईओ से तबादला करने की मांग तक कर डाली.

बीडीओ ने प्रधान पर माहौल खराब करने का लगाया आरोप

मामले का वीडियो वायरल होने पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है. बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामा उस समय दिखा, जब प्रधान ने भी अपने बीडीओ पर आरोप लगाए. दरअसल, जिला परिषद की बैठक जिला प्रमुख रमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी. बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान चाकसू पंचायत समिति की बीडीओ से उनके क्षेत्र की जानकारी मांगी गई. इस दौरान बीडीओ कृष्णा माहेश्वरी ने भरी सभा में आरोप लगाया कि चाकसू प्रधान उगंता चौधरी के पति बद्रीनारायण चौधरी ने पंचायत समिति का माहौल खराब कर रखा है. वह महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं और ऑफिस में आकर बिना पूछे फाइलें तक देख लेते हैं.

नही कर सकती इतनी गुलामी

बीडीओ कृष्णा माहेश्वरी यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने बद्रीनारायण चौधरी पर कर्मचारियों से अभद्र भाषा में बात करने के भी आरोप लगाए. माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें इतना तनाव दिया गया कि उन्हें दो माह की छुट्टियां लेनी पड़ी. उन्होंने साफ कहा कि मैं इनकी गुलामी नहीं कर सकती हूं. इस दौरान कृष्णा माहेश्वरी फूट फूट कर रोने लगीं. उन्हें इस हालत में देख बैठक में मौजूद सदस्य और अफसर हैरान रह गए. कुछ अफसरों ने उन्हें संभाला.

प्रधान ने बीडीओ पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

दूसरी ओर कृष्णा माहेश्वरी (Krishna Maheshwari) के आरोपों पर चाकसू प्रधान (Chaksu Pradhan) उगंता चौधरी ने भी पलटवार किया है. उन्होंने माहेश्वरी पर आरोप लगाए कि बीडीओ हमें अनपढ़ कहती हैं और बात बात में धमकियां भी देती हैं. उन्होंने कृष्णा पर भ्रष्टाचार (Corruption Allegations) का आरोप लगाते हुए जांच की मांग भी की. वहीं मामले में अब जिला प्रमुख (Zila Pramukh) रमादेवी चोपड़ा ने जांच कमेटी (Inquiry Committee) का गठन करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि कमेटी आरोपों की जांच करेगी. रमादेवी ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधि काम करना चाहते हैं. लेकिन सरकार राज्य कर्मचारियों (State Workers) पर दबाव बना रही है, जिससे हमारे काम नहीं हो सकें.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: एक परिवार में हुई थी तीन बहनों की शादी, अब एक साथ कर ली आत्महत्या, व्हाट्सएप मैसेज में लिखा- अब सब खुश रहेंगे

ये भी पढ़ें: Jaipur Water Crisis: भीषण गर्मी में उड़ा गुलाबी नगरी का रंग, पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का अपने ही फैसले पर रोक, क्या Gen Z के दबाव का पड़ा असर?
CJI-NALSAR विवाद में BCI का अपने ही फैसले पर रोक, क्या Gen Z के दबाव का पड़ा असर?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget