एक्सप्लोरर

Jaipur Water Crisis: भीषण गर्मी में उड़ा गुलाबी नगरी का रंग, पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग

Jaipur Water Crisis: हर बार गर्मी के दिनों में पानी की सप्लाई में लो-प्रेशर की समस्या आम है, लेकिन संबंधित विभाग समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाल सका है.

Water Scarcity in Jaipur: राजस्थान की गुलाबी नगरी यानी जयपुर के लोग इन दिनों पानी की किल्लत के चलते गुस्से में लाल हो रहे हैं. क्योंकि जनता इन दिनों गर्मी के साथ-साथ पानी की किल्लत का सामना कर रही है. शहर की कॉलोनियों में मांग के हिसाब से पीएचईडी ने सप्लाई तो बढ़ाई है लेकिन शहर के 80 फीसदी इलाकों में पानी लो प्रेशर से आ रहा है. अप्रैल महीने से अब तक लो प्रेशर की 1,394 शिकायतें कंट्रोल रूम में दर्ज कराई गई हैं. इधर पीएचईडी विभाग का कहना है कि सिर्फ 36 शिकायतें ही पेंडिंग हैं.

गर्मियों में लो प्रेशर की समस्या है आम, फिर नहीं समाधान

गर्मियों में लो-प्रेशर की समस्या आती है और लोग पानी के लिए परेशान होते हैं. इसके बाद भी पीएचईडी ने समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला. पानी की मांग बढ़ने पर लोग बूस्टर लगा लेते हैं, ऐसे में कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है. पानी की मांग बढ़ने के साथ ही पीएचईडी ने तीन किश्तों में पानी की सप्लाई बढ़ाई है. फिलहाल रोजाना 485 एमएलडी चौसलपुर से पानी सप्लाई किया जा रहा है जबकि सर्दियों में 425 एमएलडी की मांग थी. साथ ही ट्यूबवेलों में भी करीब 150 एमएलडी से ज्यादा पानी दिया जा रहा है. हर बार गर्मियों में पानी की किल्लत और सप्लाई में लो प्रेशर की समस्या जस की तस बनी रहती है.

इन इलाकों में समस्या ज्यादा

पीएचईडी सांगानेर वार्ड नंबर 88 की पार्षद माया देवी का कहना कि नलों में बहुत ही कम पानी आ रहा है. दीक्षित कामुरलीपुरा वार्ड-9 के पार्षद किशनलाल अजमेय ने बताया कि वार्ड में 100 से ज्यादा कालोनी और करीब 10 ट्यूबवेल हैं. इससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. वहीं, सरकारी पानी टैंकरों से भी सप्लाई बंद हैं. बरकत नगर पृथ्वीराज नगर, खोनागोरियान मुरलीपुरा, माचेड़ा नींदड़ और हरड़ा क्षेत्र में समस्या ज्यादा है.

इन नंबरों पर करें शिकायत

पीएचईडी विभाग ने पानी की बढ़ती समस्या से जूझ रहे आम नागरिकों को राहत देने के लिए कहा है कि मुख्य अभियंता कार्यालय गांधीनगर में 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, साथ ही व्हॉट्सऐप नंबर के जरिए शिकायत दी जा सकती है. व्हॉट्सऐप नंबर-7340015000 पर और 0141-2706624 पर भी फोन करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

Banswara Crime News: प्रेमिका के चक्कर कर्जदार हुआ प्रेमी, मां को धोखा देकर चुराए लाखों के गहने

Rajasthan News: आयरन प्रेस में निकला 1 करोड़ 22 लाख का सोना, तस्करी में शामिल आरोपी को पुलिस ने दबोचा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget