एक्सप्लोरर

प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस पर भड़के CM योगी, कहा- सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दावों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस से एक हजार बसों की सूची मांगी गई है लेकिन अभी तक कोई सूची नहीं मिली. कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है.

लखनऊ: प्रवासी मजदूरों की बदतर हालात पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है. अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर प्रवासी श्रमिकों और कामगारों का 'मजाक' बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि महामारी के इस समय में कांग्रेस के नेता 'ओछी राजनीति' ना करें .

योगी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के ओरैया में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई है, कांग्रेस नेतृत्व को इस बात को समझना चाहिए कि उनमें से एक ट्रक राजस्थान और दूसरा पंजाब से आया था और प्रवासी कामगारों को बिहार और झारखंड ले जाने के लिए उनसे भारी पैसा लिया गया था.''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस से एक हजार बसों की सूची मांगी गई है लेकिन अभी तक कोई सूची नहीं मिली. ओछी राजनीति कांग्रेस नहीं करे.'' मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, ''तब क्या कर रहे थे ये लोग ... यानी शोषण भी करेंगे और फिर ईमानदारी का चेहरा भी दिखाएंगे ... सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली ... ये कहावत आज कांग्रेस नेतृत्व की हो गयी है .''

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर प्रवासी श्रमिकों और कामगारों का 'मजाक' बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि ये कांग्रेस का बहुत शर्मनाक चेहरा है .'

योगी ने कहा कि अगर राज्य सरकारें हमें प्रवासी श्रमिकों की सूची देंगी तो निश्चित ही हम अनुमति देंगे . हमें बसों और श्रमिकों की सूची चाहिए ताकि हम आश्वस्त हो सकें कि सभी प्रवासी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और हम उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा सकते हैं, लेकिन तीन दिन से कोई सूची कांग्रेस ने नहीं दी .

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि यह राजनीति का समय नहीं है. योगी सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति दे.

इससे पहले उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर उन बसों को दिखाया जिनकी व्यवस्था कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी मजदूरों के लिए की है. प्रियंका ने शनिवार को औरैया हादसे के बाद प्रवासियों को लाने के लिए 1000 बसों को चलाने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखा था.

Lockdown 4: कर्नाटक सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, रविवार को छोड़कर रेल सेवाओं को मंजूरी, कल से शुरू होगी बस सेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
Explained: 8 सालों से छिपाई और अब SSR के लिए उजागर, सर्चेबल PDF वोटर लिस्ट पर ECI का U-टर्न क्यों?
8 सालों से छिपाई और अब SSR के लिए उजागर, सर्चेबल PDF वोटर लिस्ट पर ECI का U-टर्न क्यों?
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget