एक्सप्लोरर

Zelensky Letter To PM Modi: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, भारत से मांगी मदद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से मानवीय आधार पर सहायता के लिए पत्र लिखकर मदद मांगी है.

Volodymyr zelensky Letter To PM Modi: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से मानवीय आधार पर सहायता के लिए मदद मांगी है. भारत के दौरे पर आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा ने मंगलवार (11 अप्रैल) को राज्य विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी को यह पत्र सौंपा.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने पत्र में भारत से अतिरिक्त दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को भेजे जाने की मदद करने का अनुरोध किया है. वहीं, यूक्रेन की विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन यूद्ध के समय उनके देश में पढ़ रहे भारत के मेडिकल छात्रों को राज्य में उनकी योग्यता के लिए परीक्षा देने की अनुमति देगा जोकि भारत के हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत की बात होगी जिनको युद्ध शुरू होने के बाद भारत आना पड़ा था.

भारत के साथ गहरे संबंध चाहता है यूक्रेन
भारत में एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए डिप्टी विदेश मंत्री एमिन जापारोवा ने कहा कि रूस के साथ खड़े होने का अर्थ इतिहास के गलत पक्ष के साथ होना है और उनका देश भारत के साथ घनिष्ठ संबंध चाहता है. इस दौरान जापारोवा ने यह भी कहा, पाकिस्तान के साथ उनके देश के सैन्य संबंध करीब तीन दशक पहले शुरू हुए थे लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि उनका पाकिस्तान के साथ गठजोड़ भारत के खिलाफ है. 

यूक्रेन का दौरा करें भारतीय अधिकारी
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन ने भारतीय अधिकारियों से अपील करते हुए कहा भारत एक वैश्विक नेता और जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकता है. इसके लिए भारत के अधिकारियों को यूक्रेन का दौरा करना चाहिए.

उन्होंने कहा, इससे भारत का यूक्रेन के नजरिए को लेकर परिवर्तन आएगा. उन्होंने कहा, यूक्रेन के साथ नए और बेहतर संबंध बनने में भले ही भारत को समय लग सकता है लेकिन वह एक दिन ऐसा कर पाने में जरूर सक्षम हो पाएगा. 

Sachin Pilot Protest: सचिन पायलट नई राह पकड़ने वाले हैं? अनशन तो हुआ, लेकिन नहीं दिखा कांग्रेस का नाम-निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget