एक्सप्लोरर

Sachin Pilot Protest: सचिन पायलट नई राह पकड़ने वाले हैं? अनशन तो हुआ, लेकिन नहीं दिखा कांग्रेस का नाम-निशान

Sachin Pilot Protest: जयपुर में सचिन पायलट का एक दिन का धरना तो समाप्त हो गया, लेकिन इसके साथ ही नया सवाल शुरू हो गया है. यह सवाल पायलट के अगले कदम के बारे में है.

Sachin Pilot Protest: कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपनी ही सरकार से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार (11 अप्रैल) दिन भर के अनशन पर रहे. पायलट का अनशन ऐसे वक्त में हुआ जब कांग्रेस की राज्य इकाई ने पहले ही इसे पार्टी के हितों के खिलाफ बताया था. यही नहीं, हाईकमान ने भी इसके खिलाफ अपना कड़ा संदेश पहुंचा दिया था कि पायलट को अशोक गहलोत के साथ मुद्दों को आंतरिक रूप से हल करना चाहिए, लेकिन इस अनशन के बाद एक सुगबुगाहट तेज हो गई है कि क्या सचिन पायलट नई राह पकड़ने वाले हैं.

पायलट को लेकर ये सुगबुगाहट ऐसे ही नहीं है, इसकी कहानी सचिन पायलट के धरना स्थल पर लगे पोस्टर से निकलकर आई है. पायलट मंगलवार को जयपुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर धरना कर रहे थे, वहां पर कांग्रेस पार्टी का न तो नाम नजर आ रहा था और न ही पार्टी की निशान ही दिखा.

मंच पर कांग्रेस का निशान नहीं

सचिन पायलट के मंच के पीछे एक बड़ा सा बैनर था, जिस पर केवल महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई थी. मंच पर दो छोटी तस्वीरें भी रखीं थीं, जिसमें एक तस्वीर महात्मा गांधी और दूसरी ज्योतिबा फुले की थी. 

जैसा कि उम्मीद थी, धरना स्थल पर सत्ताधारी कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं पहुंचा. हालांकि, बड़ी संख्या में उनके समर्थक और दूसरे नेता पहुंचा. इनमें पूर्व विधायक संतोष सहारन और रामनारायण गुर्जर शामिल थे.

तो कांग्रेस से निकलने वाले हैं पायलट? 

खास बात ये रही कि दिन भर के धरने के दौरान पायलट का कोई समर्थक भी कांग्रेस का झंडा या निशान लिए नहीं नजर आया. सचिन पायलट के इस कदम से एक बार फिर से ये अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या सचिन पायलट कांग्रेस से निकलकर नये रास्ते पर बढ़ने वाले हैं? साथ ही ये भी कि अगर पायलट कांग्रेस छोड़ते हैं, तो उनका अगला कदम क्या होगा?

सचिन पायलट के अनशन को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में नेतृत्व के मुद्दे को हल करने के लिए आखिरी बार पार्टी पर दबाव बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. सचिन पायलट राज्य में नेतृत्व के लिए पहले भी एक बार जोर लगा चुके हैं, लेकिन तब उन्हें पुराने खिलाड़ी अशोक गहलोत के सामने मात खानी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें

अनशन के बाद भी सचिन पायलट पर कांग्रेस का रुख नरम, आ सकते हैं दिल्ली, गहलोत कैबिनेट की बैठक आज | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget