एक्सप्लोरर

Stalin Sanatana Dharma Row: हिंदुत्व, हिंदुइज्म और सनातन क्या हैं? बवाल के बीच इस वेदांत गुरु ने समझाया तीनों का अंतर

Udhayanidhi Stalin Controversy: उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को खत्म करने की टिप्पणी के बाद से देश में इसे लेकर सियासत तेज है. आखिर सनातन धर्म है क्या, आचार्य प्रशांत बता रहे हैं.

Udhayanidhi Stalin Sanatana Dharma Row: तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद देश में सनातन धर्म को लेकर चर्चा जोरों पर हैं. डीएमके नेता के बयान को लेकर हिंदू संगठनों ने हिंदू धर्म पर हमला बोला है. बीजेपी ने तो यहां तक कहा कि डीएमके नेता देश की 80 फीसदी हिंदू आबादी के नरसंहार के आह्वान कर रहे हैं. इस बीच एक बहस और जारी है कि क्या हिंदू, हिदुइज्म और सनातन धर्म एक ही हैं या इनमें कोई अंतर है. इस बारे में आचार्य प्रशांत ने अपनी राय रखी है.

उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं. उन्होंने इसी 2 सितम्बर को चेन्नई में एक सम्मलेन में कहा था कि कुछ चीजों को सिर्फ निंदा नहीं करते, उन्हें खत्म करते हैं. जैसे मच्छर, डेंगू, मलेरिया, कोरोना वायरस. सनातन धर्म भी इसी तरह है.

उदयनिधि के बयान के बाद उन पर हमले शुरू हुए तो डीएमके के एक दूसरे नेता ए राजा ने उससे भी भड़काऊ बात कह दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा ने सनातन धर्म की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग से कर डाली. विवाद और बयानबाजी के बीच आइए हिंदू और सनातन के बारे में जानते हैं.

हिंदुत्व, हिंदुइज्म और सनातन में फर्क

टाइम्स ऑफ इंडिया के पॉडकास्ट में आचार्य प्रशांत कहते हैं कि हिंदुत्व, हिंदुइज्म और सनातनी अलग-अलग चीजें हैं. आप हिंदू तब हैं जब आप विश्वास करते हैं, लेकिन आप सनातनी होते हैं, जब सभी विश्वासों या मान्यताओं को खारिज कर देते हैं. सत्य और मान्यताएं साथ नहीं चल सकती हैं.

सनातन सत्य की निर्मम खोज

आचार्य प्रशांत आगे कहते हैं कि सनातन धर्म सत्य की खोज है. सनातन धर्म एक ऐसा दर्शन है, जो जीवन को उद्देश्य देता है. ये इस बात को जानने की कोशिश करता है कि हमारे जीवन में पीड़ा क्यों है और फिर इस पीड़ा को खत्म करने का प्रयास करता है. 

हिंदुइज्म के बारे में आचार्य प्रशांत बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि ये विभिन्न प्रकार की मान्यताओं और विश्वासों का समूह है. हिंदुइज्म एक विश्वास प्रणाली है जबकि सनातन धर्म सत्य की निष्ठुर खोज है.

'हिंदू होना मतलब सनातनी नहीं'

उन्होंने आगे कहा, ये दोनों दो ध्रुवों पर खड़े हैं. हिंदू होना सनातनी होना बिल्कुल नहीं है. सनातनी वो है जो सभी विश्वासों से मुक्त है. विश्वास बंधन बनाते हैं और सनातन का मार्ग मुक्ति का मार्ग है. दरअसल, हम जो हिंदुइज्म हम देखते हैं, वो अधिकांश विश्वास प्रणाली है.

आचार्य प्रशांत आगे कहते हैं कि हिंदुइज्म के बारे में अच्छी बात है कि ये बहुत ही उदार है. आप जिसे चाहें, उसकी पूजा कर सकते हैं. कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है जो आपको गैर हिंदू घोषित कर सके. 

हिंदुत्व क्या है?

हिंदुत्व को आचार्य प्रशांत एक राजनीतिक विचार बताते हैं तो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की बात करता है. ये एक खास किस्म की संस्कृति के शासन का समर्थन करता है. हिंदुत्व के अंदर राष्ट्र और संस्कृति एक दूसरे के पर्याय हो जाते हैं, इसमें पॉलिटिकल पॉवर को मिला दीजिए, यही हिंदुत्व है.

यह भी पढ़ें

'सनातन धर्म के मुद्दे पर लड़ो लोकसभा चुनाव' बीजेपी नेता अन्नामलाई ने दी DMK को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
राजस्थान नहीं यूपी में है देश की सबसे गर्म जगह, बांदा में 48 डिग्री पहुंचा तापमान, IMD का ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान नहीं यूपी में है देश की सबसे गर्म जगह, बांदा में 48 डिग्री पहुंचा तापमान, IMD का ऑरेंज अलर्ट
Explained: बंगाल में OBC आरक्षण से मुस्लिम आउट! कैसे CM सुवेंदु ने 16 साल पुराना रिजर्वेशन घटाकर 7% किया, समझें पूरा खेल
बंगाल में OBC आरक्षण से मुस्लिम आउट! कैसे CM सुवेंदु ने 16 साल पुराना रिजर्वेशन घटाकर 7% किया

वीडियोज

Jr NTR की Dragon Glimpse में दिखा KGF-Salaar वाला Vibe, Fans को नहीं मिला ‘Mind-Blowing’ Moment
Vasudha: Chandrika की वापसी से कांपी karishma, क्या भुगतनी पड़ेगी अपने पापों की सजा?
Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)
Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई हैरान करने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
PAK का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
Explained: बंगाल में OBC आरक्षण से मुस्लिम आउट! कैसे CM सुवेंदु ने 16 साल पुराना रिजर्वेशन घटाकर 7% किया, समझें पूरा खेल
बंगाल में OBC आरक्षण से मुस्लिम आउट! कैसे CM सुवेंदु ने 16 साल पुराना रिजर्वेशन घटाकर 7% किया
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
'पीएम मोदी नहीं देश को गाली...' राहुल के गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी बीजेपी, गिरिराज सिंह से लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा है?
'PM नहीं देश को गाली...' गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी BJP, गिरिराज से पीयूष गोयल किसने क्या कहा?
Embed widget