एक्सप्लोरर

'रेड क्यों नहीं करते', पीएम मोदी ने अंबानी-अडानी का जिक्र कर राहुल गांधी को घेरा तो बचाव में उतरे उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray On PM Modi: पीएम मोदी के अंबानी और अडानी को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेकर कुछ भी कह देते हैं.

Uddhav Thackeray On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंबानी और अडानी को लेकर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कुछ भी बोल देते हैं. 

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''आप (पीएम मोदी) जो भी दिमाग में आता है वो बोल देते हैं. आप कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने अंबानी और अडानी के बारे में बोलना क्यों बंद कर दिया है. कह रहे हैं कि टेम्पो भरभर पैसा मिला है. नरेंद्र मोदी आप पीएम हैं. ऐसे में सीबीआई, ईडी और आईटी कहां गई? आपके पास जानकारी है तो क्यों नहीं छापेमारी करते. काला धन राहुल गांधी के पास टेम्पो के जरिए पहुंचा है तो आप तो नोटबंदी लेकर आए थे तो उसका क्या हुआ.

दरअसल, हाल ही में पीएम मोदी ने तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद अंबानी और अडानी का नाम लेना क्यों बंद कर दिया.  

पीएम मोदी ने क्या कहा? 
पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस के शहजादे पिछले 5 साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे. जबसे उनका राफेल वाला ग्राउंडेड हो गया. तब से उन्होंने एक नई माला जपना शुरू किया, 5 साल से एक ही माला जपते थे कि 5 उद्योगपति. फिर धीरे-धीरे कहने लगे अंबानी और अडानी,  लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया है.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं? कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडानी, अंबानी से कितना माल मिला है? कालाधन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? क्या सौदा हुआ है कि आपने रातों-रात अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया. जरूर दाल में कुछ काला है. 5 साल तक अंबानी, अडानी को गाली दी और रातों-रात गालियां बंद हो गईं. मतलब कोई न कोई चोरी का माल टेम्पो  भरभर के आपने पाया है. देश को जवाब देना पड़ेगा." पीएम मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

कांग्रेस ने क्या कहा? 
कांग्रेस  प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हाल ही में कहा कि पीएम मोदी  सीबीआई और ईडी जैसी अपनी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन आरोपों की जांच कराएं, जो उन्होंने उद्योगपतियों अंबानी और अडानी के खिलाफ लगाए हैं कि वे टेम्पो से काला धन बांट रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: 'तीर अदावत का और मशाल की आग...' असदुद्दीन ओवैसी का शायराना अंदाज में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget