एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: शिवसेना MLA ने कहा- उद्धव ठाकरे ने 22 नवंबर को बैठक बुलाई, आधार कार्ड भी लाने को कहा

अब्दुल सत्तार ने दावा किया कि अगले पांच दिनों को अंदर यानी 25 नवंबर के आसपास महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बन जाएगी. उन्होंने बताया कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा पूरी हो चुकी है.

मुंबई: महाराष्ट्र में नतीजे आने के 27 दिन बाद भी साफ नहीं हो पाया है कि राज्य में कौन किसके नेतृत्व में सरकार बनाएगा. बीजेपी के साथ गठबंधन टूटने के बाद से शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. इस बीच शिवसेना के एक विधायक ने एबीपी न्यूज़ पर बड़ा बयान दिया है. शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने बताया है कि 22 नवंबर यानी शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सभी विधायकों की मातोश्री में बैठक बुलाई है.

 5 दिनों के कपड़े और आधार कार्ड के साथ मुंबई आने को कहा- सत्तार

औरंगाबाद से विधायक चुने गए अब्दुल सत्तार ने कहा, ‘’हम 22 नवंबर को मातोश्री जाएंगे. वहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में हमसे आईडी कार्ड या आधार कार्ड लाने के लिए कहा गया है.’’ सत्तार ने आगे बताया, ‘’उद्धव ठाकरे की तरफ से सभी विधायकों को शुक्रवार की दोपहर 5 दिनों के कपड़े और आधार कार्ड के साथ मुंबई आने को कहा गया है.’’

महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच आज मोदी से मिलेंगे पवार, शिवसेना बोली- ‘कोई खिचड़ी नहीं पक रही’

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच चर्चा पूरी- सत्तार

अब्दुल सत्तार ने दावा किया कि अगले पांच दिनों को अंदर यानी 25 नवंबर के आसपास महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बन जाएगी. उन्होंने बताया कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा पूरी हो चुकी है. सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में किसानों को राहत दिए जाने वाले फैसले लिए जाएंगे.’’

दिसंबर से पहले राज्य में सरकार बन जाएगी- शिवसेना

वहीं इस बीच राज्य में सरकार बनने को लेकर किए गए सवाल पर शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ‘’कल दोपहर तक पता चल जाएगा कि सरकार किसकी होगी.’’ संजय राउत ने कहा कि दिसंबर से पहले राज्य में सरकार बन जाएगी. हम जल्द राज्यपाल के पास बहुमत का आंकड़ा लेकर जाएंगे.

यहां देखें इंटरव्यू-

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में नेताओं की नजरबंदी हटाने के संकेत मिले, राम माधव बोले- अब राजनीतिक संवाद की जरूरत

छह महीनों में सरकारी बैंकों में 95 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के फ्रॉड हुए- निर्मला सीतारमण

Explained: आज राज्यसभा में पेश होगा ट्रांसजेंडर बिल 2019, जानिए इसके बारे में A टू Z

जानिए- भारत रत्न देने की प्रक्रिया क्या होती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget