एक्सप्लोरर

UCC: 'जो कानून बना ही नहीं...', सेक्युलर सिविल कोड के विरोध पर भड़की VHP! पूछा- खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाले सांप्रदायिक नहीं?

Uniform Civil Code: वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि कुछ लोग नारी व बाल अधिकार विरोधी हैं. जो विरोध कर रहे हैं उनको लगता है कि उनकी जमीन उनके पैरों तले से खिसक रही है.

Uniform Civil Code: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से सेक्युलर सिविल कोड का जिक्र किया था. इसके बाद यूसीसी को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई और विरोध भी जताया गया. अब इस विरोध को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) का बयान भी सामने आया है. वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि जो कानून अभी बना ही नहीं या फिर आया ही नहीं, उस पर इतनी हाय-तौबा क्यों मची है?

उन्होंने आगे कहा कि जो अभी तक खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते थे, क्या वही सच्चे सांप्रदायिक नहीं? सेक्युलर सिविल कोड के विरोधी भी विचित्र हैं. उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर तरह-तरह के कुतर्क गढ़े जा रहे हैं. क्योंकि, संविधान का अनुच्छेद 44, समान अधिकार व समान नागरिक संहिता की बात करता है. ऐसे में कई उच्च न्यायालयों और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों में कई बार कहा जा चुका है कि हमारे जो अलग-अलग कानून हैं, उनमें विरोधाभास है. इसके साथ ही यह किसी धर्म से जुड़ा मामला नहीं है.

'जहां लागू वहां क्यों नहीं उठाते आवाज?'

विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि जहां पर यह दशकों से लागू है, वहां किसी को कोई समस्या नहीं तो अब क्या सिर्फ इसके विरोध के लिए आवाजें उठ रही हैं. इसका विरोध करने वाले क्या बाल विरोधी, महिला विरोधी, संविधान विरोधी या मानवाधिकार विरोधी नहीं हैं. वीएचपी ने आगे कहा कि जब यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात आती है तो निश्चित रूप से नारी के सशक्तीकरण की बात आती है, परिवार व्यवस्था को बेहतर करने की बात आती है. साथ ही बच्चों को अधिकार देने की बात आती है.

कुछ लोग नारी व बाल अधिकार विरोधी- VHP

वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि कुछ लोग नारी व बाल अधिकार विरोधी हैं. जो विरोध कर रहे हैं उनको लगता है कि उनकी जमीन उनके पैरों तले से खिसक रही है, आखिर वे किस बात पर विरोध कर रहे हैं? सबसे बड़ी बात तो यह है कि अभी तक कानून आया ही नहीं. उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट को लेकर उत्तराखंड और गोवा का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, उत्तराखंड ने हाल ही में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया. जबकि, गोवा में दशकों से यूनिफॉर्म सिविल कोड है.

विनोद बंसल ने कहा कि गोवा को लेकर किसी को इससे कोई नुकसान या समस्या पैदा नहीं हुई. इसका किसी धर्म से कुछ लेना-देना नहीं है. हालांकि, कुछ लोग हैं, जो हलाला की मलाई खाना चाहते हैं. वो लोग महिलाओं और बच्चों को वह अधिकार नहीं देना चाहते, जो देश के अन्य लोगों के पास हैं.

उन्होंने आगे कहा, यह बाल अधिकारों, महिला अधिकारों, परिवार व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा है. इसका विरोध वही कर सकते हैं, जो वास्तव में संविधान विरोधी, देश विरोधी और देश की संस्कृति के विरोधी हैं. यूनिफॉर्म सिविल कोड आने से उन्हें इनसे निजात मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः Ismail Haniyeh Death: हमास चीफ की हत्या में नया खुलासा.. हनिया के फोन से कनेक्ट थी गाइडेड मिसाइल, सिर के पास गिरी तो हुआ विस्फोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृहमंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृह मंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget