एक्सप्लोरर

भाषण पर बवाल, PMO के जवाब पर गहलोत का पलटवार, कहा- आपके कार्यालय को फैक्ट नहीं पता

Ashok Gehlot Slams PMO: पीएम मोदी के कार्यक्रम से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का भाषण हटाए जाने पर सियासी गर्मी बढ़ गई है. इसे लेकर पीएमओ और गहलोत के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ी हुई है.

PM Modi In Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार (27 जुलाई) को राज्य के दौरे पर होने वाले कार्यक्रम से उनका भाषण हटा दिया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अशोक गहलोत को जवाब देते हुए कहा गया कि उनके मुख्यमंत्री कार्यालय ने ही जानकारी दी थी कि वे (गहलोत) आएंगे ही नहीं.

पीएमओ के इस जवाब पर अब एक बार फिर से अशोक गहलोत ने पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके कार्यालय ने मेरे ट्वीट पर संज्ञान लिया परन्तु संभवत: उन्हें भी तथ्यों से अवगत नहीं करवाया गया है. भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से भेजे गए प्रस्तावित मिनट टू मिनट कार्यक्रम में मेरा संबोधन रखा गया था. कल रात को मुझे पुन: अवगत करवाया गया कि मेरा संबोधन नहीं होगा.''

गहलोत बोले- कार्यक्रम में शामिल रहूंगा, लेकिन...
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, ''मेरे कार्यालय ने भारत सरकार को अवगत करवाया था कि डॉक्टर्स की राय के अनुसार पैर में लगी चोट के कारण मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में शामिल रहूंगा एवं मेरे मंत्रिगण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. अभी भी मैं राजस्थान के हित के इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नॉन इनटरेक्टिव मोड पर शामिल रहूंगा. आपके संज्ञान के लिए पूर्व में प्राप्त मिनट टू मिनट एवं मेरे कार्यालय से भेजा गया पत्र साझा कर रहा हूं.''

सीएम ने लगाए थे भाषण हटाने के आरोप
पहले सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर के जरिए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका (पीएम मोदी) भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा. अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं.''

पीएमओ का बयान- आपके ऑफिस ने मना किया
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सीएम गहलोत के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि प्रोटोकॉल के मुताबिक, हमने आपको न्यौता दिया था और आपका भाषण भी तय था, लेकिन आपके ऑफिस ने बताया कि आप कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. पीएम मोदी के पूर्व के कार्यक्रमों में भी आपको न्यौता दिया गया और आप वहां मौजूद भी रहे. आपका आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वागत है. विकास कार्यों के लिए लगाए जाने वाली शिलाओं पर आपका भी नाम है. अगर आपको अपनी हालिया चोट से कोई शारीरिक दिक्कत न हो तो आपकी उपस्थिति अमूल्य होगी.

ये भी पढ़ें:

PM Modi In Sikar: 'सिमी के नाम में भी इंडिया था', सीकर में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- 'लाल डायरी के राज खुलेंगे तो बड़े से बड़े निपटेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget