एक्सप्लोरर

राजस्थान सरकार और विपक्ष पर पीएम मोदी का वार- 'लाल डायरी के राज खुलेंगे तो बड़े से बड़े निपटेंगे'

PM Modi Speech In Sikar: राजस्थान के सीकर में पीएम मोदी ने विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' पर तीखा हमला बोला. पीएम मोदी ने कांग्रेस को लूट का बाजार बताया.

PM Modi In Sikar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (27 जुलाई) को राजस्थान के सीकर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर तीखा हमला बोला. पीएम ने कहा, सिमी के नाम में भी इंडिया था, उसने नाम बदलकर पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) कर दिया.

पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष ने गठबंधन का नाम इसलिए बदला ताकि कारनामे छिपा सकें. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का मतलब लूट का बाजार है. लोकतंत्र में हर सरकार को अपने काम का हिसाब देना होता है, लेकिन क्या राजस्थान में कांग्रेस अपने काम का हिसाब देती है? इन्होंने कीमती समय आपसी खींचतान में, वर्चस्व की लड़ाई में बरबाद किया.

हमारे तीज त्योहारों पर मंडरा रहा खतरा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान में दलितों पर अत्याचार चरम पर है. नशे का कारोबार फल-फूल रहा है. हमारे तीज-त्योहारों पर खतरा मंडराता रहा है. कब पत्थर चलने लगे, कब गोलियां चले, कब कर्फ्यू लग जाए, कोई नहीं जानता.

राजस्थान के लोग बहन-बेटियों के साथ अत्याचार नहीं सह सकते. किसी दलित बहन के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप होता है. आरोपी वीडियो बनाते हैं, पुलिस शिकायत नहीं लिखती. छोटी-छोटी बच्चियां और स्कूलों में पढ़ाने वाली टीचर तक सुरक्षित नहीं है. कार्रवाई करने के बजाय कांग्रेस नेता पीड़िता महिलाओं पर ही झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं.

विपक्षी गठबंधन इंडिया को बताया पैंतरा

कांग्रेस ने उसके सहयोगियों ने नाम बदलकर नया पैंतरा चला है. पहले कोई कंपनी बदनाम हो जाए तो कंपनी वाले नया बोर्ड लगाकर लोगों को मूर्ख बनाकर अपना धंधा-पानी चलाते हैं. कांग्रेस और उसकी जमात उन्हीं कंपनियों की नकल कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा, इनका तरीका वही है जो देश के दुश्मनों ने अपनाया है. पहले भी इंडिया के नाम के आगे अपने नाम को छिपाने का प्रयास किया गया है. ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी इंडिया था. कांग्रेस के शासन काल में सिमी यानि स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट इंडिया बना था. नाम में इंडिया था,लेकिन मिशन इंडिया को बरबाद करने का था. जब बैन हो गया तो नया नाम लेकर आए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया. नाम नया लेकिन काम वही पुराना

किसानों के खाते में भेजी सम्मान निधि

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सीकर में देश के 9 करोड़ किसानों को सम्मान निधि भी जारी की. इस साल 9 महीने में पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान का ये 9वां दौरा है. राजस्थान में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोगों का स्नेह मुझे बार-बार इस वीर धरा पर खींच लाता है.

पीएम मोदी ने कहा, ''मेरा सौभाग्य है कि वीरों की भूमि शेखावटी से देश के लिए अनेक विकास परियोजनाओं को शुरू करने का अवसर मिला है. आज यहां से देश के करोड़ों किसानों के पीएम किसान सम्मान निधि के लगभग 18,000 करोड़ सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुए हैं. आज देश में 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत की गई है. गांव और ब्लॉक लेवल पर बने इन केंद्रो से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.''

मिट्टी से सोना निकालता है किसान- पीएम मोदी

पीएम ने आगे कहा, ''हमारी सरकार देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. किसान का सामर्थ्य, किसान का परिश्रम, मिट्टी से भी सोना निकाल देता है. इसलिए सरकार देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.''

बचा रहे किसान भाइयों के पैसे- पीएम मोदी

पीेएम मोदी ने बताया, ''हमारी सरकार कैसे अपने किसान भाइयों के पैसे बचा रही है इसका एक उदाहरण यूरिया की कीमतें भी हैं. हमारी सरकार ने कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध का असर किसानों पर नहीं पड़ने दिया. आज देश में यूरिया की जो बोरी 266 में देते हैं वही बोरी पाकिस्तान में करीब 800 में मिलता है, बांग्लादेश में 720 और चीन में 2100 की मिलती है. अमेरिका में यूरिया की यही बोरी 3,000 से ज्यादा की मिल रही है.''

यह भी पढ़ें

No Confidence Motion: कांग्रेस जानती है गिरेगा अविश्वास प्रस्‍ताव, फिर क्‍यों लाई? आंकड़ों में मोदी कितने मजबूत, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget