एक्सप्लोरर

Bengal: बीजेपी नेता ने चुनाव के दौरान आत्मरक्षा के लिए लोगों को दी सलाह, कहा- 'घर में त्रिशूल रखिए'

West Bengal: बीजेपी नेता ने कहा कि पंचायत चुनाव में टीएमसी बम और गोलियों का इस्तेमाल करेगी. आत्मरक्षा के लिए हमारे पास क्या होगा? अपनी रक्षा के लिए हमारे पास मां दुर्गा ने हमें त्रिशूल दिया है.

Bengal: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राजू बंदोपाध्याय (Raju Bandopadhyay) ने पंचायत चुनाव के दौरान लोगों से तृणमूल कांग्रेस से खुद को बचाने के लिए घर में त्रिशूल रखने की सलाह दी. उन्होंने (BJP Leader) कोलकाता के बाहरी इलाके में जगधात्री पूजा कार्यक्रम में कहा, "पंचायत चुनावों (Panchayat Elections) के दौरान तृणमूल (TMC) हिंसक हो जाएगी और महिलाओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए घर पर त्रिशूल (Trishuls) रखना चाहिए." इस कार्यक्रम के दौरान बंगाल बीजेपी सांसद दिलीप घोष मौजूद थे. 

बंदोपाध्याय ने कहा, "पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस बम और गोलियों का इस्तेमाल करेगी. आत्मरक्षा के लिए हमारे पास क्या होगा? अपनी रक्षा के लिए हमारे पास मां दुर्गा ने हमें त्रिशूल दिया है. सभी माताओं और बहनों को त्रिशूल घर पर रखना चाहिए क्योंकि पश्चिम बंगाल में यही स्थिति है. आप उनके शिष्टाचार को देख सकते हैं. एक पूजा चल रही है और उन्होंने यहां माइक्रोफोन चालू कर दिया है." 

केंद्रीय बलों की तैनाती चाहती है बीजेपी

इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा, "इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा. पिछली बार हमने इसके लिए कहा था. हमें पता था कि क्या स्थिति बनने जा रही है. बाद में क्या होगा, लेकिन चुनाव होंगे और हमें लड़ना होगा और बीजेपी इसके लिए तैयारी कर रही है."

बीजेपी नेता ने कहा "हम केंद्रीय बलों की तैनाती चाहते हैं और हम इसकी मांग करेंगे ताकि लोग मतदान करने के लिए अपने घरों से बाहर निकल सकें. हमें किसी की जरूरत नहीं है, हमारे कार्यकर्ता पर्याप्त हैं लेकिन हम बंदूक और बम के बारे में जितना सुन रहे हैं, जिस तरह से वे गांवों में लोगों को मार रहे हैं. इससे हमें वाकई संदेह होता है कि शांतिपूर्ण चुनाव होंगे." 

बीजेपी सांसद का टीएमसी पर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के बीरभूम जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल को जेल से बाहर निकालने के प्रयासों के बारे में सुना गया है. सांसद दिलीप घोष ने कहा, "अगर अनुब्रत मंडल जमानत पर बाहर आते हैं, तो बीरभूम में चुनाव शांतिपूर्ण नहीं होगा. चुनाव के दौरान खून बहाया जाएगा. यह पिछली बार से भी बदतर होगा क्योंकि वे इस बार कमजोर हैं और विपक्ष मजबूत हो गया है. शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव तक अनुब्रत को जेल में रखने की जरूरत थी और केंद्रीय बलों को तैनात करने की जरूरत है."

बीजेपी नेता के बयान की टीएमसी ने की कड़ी आलोचना

टीएमसी विधायक तापस रॉय ने बीजेपी नेता राजू बंदोपाध्याय के इस बयान की कड़ी आलोचना की है. रॉय ने कहा कि बीजेपी नेता की टिप्पणी सही नहीं है और प्रशासन को इस पर गौर करना चाहिए. उन्होंने कहा "वे चाहते हैं कि लोग घर पर त्रिशूल रखें और कुछ लोग उन्हें घर पर अन्य चीजें रखने के लिए कहेंगे. बंगाल की स्वस्थ राजनीति, शांति और व्यवस्था प्रभावित होगी. वे बंगाल में शांति की बात करते हैं, लेकिन भड़काऊ बयान देते रहते हैं. 

बंगाल में अगले साल होने हैं पंचायत चुनाव

तृणमूल नेता (TMC Leader) ने कहा, "वे बंगाल (Bengal) में शांति नहीं चाहते, वे बंगाल के बारे में नहीं सोचते, लेकिन हम बंगाल, उसकी संस्कृति और परंपराओं के बारे में सोचते हैं और इसलिए हम ऐसी बातें नहीं कह सकते."

वहीं, अनुब्रत मंडल के मामले पर टीएमसी (TMC) नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि मंडल की गिरफ्तारी का कारण राजनीतिक था. बता दें कि अगले साल की शुरुआत में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) होने हैं. बंगाल (Bengal) में पिछले चुनाव में व्यापक हिंसा देखी गई. प्रदेश भारती जनता पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है.

ये भी पढ़ें- 

मोरबी हादसे की न्यायिक जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को करेगा सुनवाई

Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे में क्या किसी को बचा रही है सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया फॉर्मूला
UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर CJI बोले, 'नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे...', केंद्र ने क्या कहा?
UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर CJI बोले, 'नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे...', केंद्र ने क्या कहा?
SIR, आजम खान की गिरफ्तारी पर बरसी जमात-ए-इस्लामी, कहा- 'निशाने पर मुसलमान'
SIR, आजम खान की गिरफ्तारी पर बरसी जमात-ए-इस्लामी, कहा- 'निशाने पर मुसलमान'
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget