एक्सप्लोरर

मोरबी हादसे की न्यायिक जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को करेगा सुनवाई

Cable Bridge Collapse: गुजरात में केबल ब्रिज गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई. हादसे की धमक देश की ही नहीं बल्कि विदेशों में देखने को मिली. अब मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है.

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से लगभग 140 लोगों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने पूरे देश में पुरानी इमारतों की का सुरक्षा आकलन किए जाने की मांग भी की है. वकील विशाल तिवारी की याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग के गठन से घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी. तिवारी ने चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित से मामला जल्द सुनने का अनुरोध किया. चीफ जस्टिस ने 14 नवंबर को मामला सुनवाई के लिए लगाने की बात कही.

इस याचिका में देश भर में धरोहर इमारतों का सुरक्षा आकलन करने की मांग की गई है. साथ ही, इमारतों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को देखने के लिए हर राज्य में विशेष विभाग बनाने की भी मांग की गई है. 

हादसे के वक्त पीएम मोदी गुजरात दौरे पर

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर ही थे. उनके कई कार्यक्रम वहां पर रद्द भी कर दिए गए. इस हादसे के बाद एक समीक्षा बैठक भी की गई, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी ने की. इसी बैठक में 2 नंवबर को राज्यव्यापी शोक घोषित करने का फैसला लिया गया. इस बात की जानकारी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी. राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक कार्यक्रम भी नहीं किया जाएगा.

हादसे के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट

इस पुल का प्रबंधन करने वाले साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक बयान में कहा, पुल लगभग 12,000 व्यक्तियों के वजन को सहन करने में सक्षम है, लेकिन अहमदाबाद नगर निगम ने मोरबी पुल त्रासदी को देखते हुए अटल पुल पर विजटरों की संख्या को सीमित करने का निर्णय लिया है. बयान में कहा गया, एहतियात के तौर पर हमने अटल पुल पर आगंतुकों की संख्या को सीमित करने का फैसला किया है. अब, हर घंटे केवल 3,000 आगंतुकों को प्रवेश दिया जाएगा. प्रति घंटे 3,000 से अधिक व्यक्तियों को पुल पर खड़े होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और बाकी को रिवरफ्रंट पर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा जाएगा.

ये भी पढ़ें: Morbi Bridge Collapse: सबूत के बावजूद ओरेवा कंपनी के मालिक पर FIR क्यों नहीं? मोरबी पुल हादसे के असली मुजरिम की गिरफ्तारी कब?

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget