एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के कारण पिछड़ रहा है त्रिपुरा: अमित शाह

अगरतला: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज त्रिपुरा की सत्तारूढ़ सीपीआईएम पर ‘‘भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों’’ का आरोप लगाया और कहा कि केन्द्र द्वारा पर्याप्त कोष जारी करने के बावजूद राज्य में विकास नहीं हुआ.

तीन साल में 25 हजार करोड़ रूपए

उनाकोटी जिले के कुमारघाट में एक जनसभा में उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा को यूपीए दो सरकार के समय दस हजार करोड़ रूपये मिले जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते तीन साल में 25 हजार करोड़ रूपये ज्यादा जारी किये.’’

अमित शाह पूर्वोत्तर राज्य में पार्टी का आधार बढाने के लिए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी शासित त्रिपुरा के दो दिन के दौरे पर हैं. बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘त्रिपुरा कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के दौरान वंचित रहा क्योंकि सीपीआईएम का कांग्रेस के साथ समझौता था.’’

नैतिक आधार पर सीबीआई जांच के आदेश

रोज वैली चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए सत्तारूढ पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ‘‘अगर इसमें सीबीआई जांच के आदेश दिये जाएंगे तो धन इन नेताओं के घरों से मिलेगा. मुख्यमंत्री माणिक सरकार को नैतिक आधार पर सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए.’’

शाह ने यह भी वादा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘पहले कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए फैसला किया जाएगा.’’

जनता के दरवाजे पर एंबुलेंस और बिजली की उपलब्धता

बीजेपी शासित राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जनता के दरवाजे पर एंबुलेंस और बिजली की उपलब्धता के बारे में बात करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या राज्य के हर क्षेत्र में बिजली है?

शाह ने कहा कि क्या आपके पास एंबुलेंस सुविधा है? अगर बीजेपी सत्ता में आई तो यह सुविधा उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी 2018 राज्य विधानसभा चुनाव जीतती है तो वह त्रिपुरा में विकास कराएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget