एक्सप्लोरर

Tripura: घर में गाड़ी होते हुए भी ऑटो की सवारी करती हैं विधायक, महिला सशक्तिकरण को दे रहीं बढ़ावा

Antara Sarkar Deb: कमलासागर सीट से बीजेपी विधायक अंतरा सरकार देब एक ऑटोरिक्शा में सवारी करती हैं. उनका कहना है कि वे लोगों को विकास के मंच पर लाना चाहती हैं और सरल जीवनशैली से जुड़े रहना चाहती हैं.

Antara Sarkar Deb: त्रिपुरा से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक अंतरा सरकार देब अपने अनोखे अंदाज से जनता के दिल जीतने में लगी हुई हैं. सिपाहीजाला जिले के कमलासागर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अंतरा सरकार देब एक ऑटोरिक्शा में बैठकर अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रही हैं. ऑटोरिक्शा में बैठकर वे न सिर्फ अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रही हैं, बल्कि अपने निजी कामों के लिए भी वे ऑटोरिक्शा का ही इस्तेमाल कर रही हैं.

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में कमलासागर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनीं अंतरा सरकार देब अपनी सादगी भरे अंदाज के जरिए लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रही हैं. अंतरा का कहना है कि वे अपनी सरल और आम जीवनशैली से जुड़े रहना चाहती हैं. वो अपने क्षेत्र के लोगों की उन तमाम समस्याओं को हल करना चाहती हैं, जो लंबे समय से किसी न किसी वजह से अटके हुए हैं. बीजेपी विधायक अंतरा सरकार का कहना है कि वे लोगों के लिए काम करने में विश्वास रखती हैं और सभी को विकास के मंच पर खड़ा करना चाहती हैं. 

कौन है अंतरा देब की रिक्शा चालक?
अंतरा महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती हैं. पत्रकारों से बात करते हुए अंतरा ने कहा कि वे बहुत उत्सुक हैं और 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं. बता दें कि बीजेपी विधायक अंतरा सरकार देब को आधिकारिक वाहन दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद वे ऑटोरिक्शा में ही सफर करती हैं. उन्हें आमतौर पर एक महिला रिक्शा चालक के साथ देखा जाता है.


Tripura: घर में गाड़ी होते हुए भी ऑटो की सवारी करती हैं विधायक, महिला सशक्तिकरण को दे रहीं बढ़ावा

इस महिला रिक्शा चालक का नाम लखी देबनाथ नाहा है जो अपने पति के बीमार होने की वजह से खुद रिक्शा चलाती हैं और अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करती हैं. लखी नाहा बीजेपी विधायक अंतरा सरकार देब को बहुत केयरिंग बताती हैं. नाहा बताती हैं कि वे जब भी अपने निर्वाचन क्षेत्र की तरफ आती हैं, तो उनके ही ऑटो में आती हैं.

ये भी पढ़ें: Corona Update: कोरोना का घटा आंकड़ा, 24 घंटे में आए 5357 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 3.39 फीसदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget