एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना का घटा आंकड़ा, 24 घंटे में आए 5357 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 3.39 फीसदी

COVID Update: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में एक बार फिर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं, कई राज्यों में सरकार ने सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं.

Coronavirus Cases In India: देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले दो दिनों कोरोना के छह हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे. वहीं रविवार को 5 हजार 357 नए केस दर्ज किए गए. इसी के साथ अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 32 हजार 814 हो गई है. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 3.39 प्रतिशत हो गया है. केंद्र सरकार इन आंकड़ों पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्यों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं.

कोरोना के सब-वेरिएंट्स (Corona Sub Variants) भी खतरनाक साबित हो रहे हैं. इस स्थिति में देश के अलग-अलग राज्य कोरोना वायरस के प्रभावों को देखते हुए कदम उठा रहे हैं. इस कड़ी में कई राज्यों में एक बार फिर से मास्क (Mask) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं कई राज्य ऐसे हैं जहां लोगों से सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. पिछले हफ्ते स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी सभी राज्यों को कोरोना को लेकर सतर्क रहने की अपील की थी.

लोगों को बूस्टर शॉट लेने के सुझाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में पॉलीक्लिनिक परीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों को कोविड से सावधानी बरतने और टीकों के बूस्टर शॉट लेने के सुझाव दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग किए जाने के कड़े निर्देश दिए हैं. निर्देशानुसार कोविड पॉजिटिव पाए जाने वाले सभी नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाना होगा.

हरियाणा-पुडुचेरी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य 
कोरोना की बढ़ती संक्रमण दर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं केरल में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. पुडुचेरी में भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. अस्पताल, होटल, रेस्तरां, शराब की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ सभी व्यवसायिक स्थानों पर मास्क पहनने के आदेश हैं.

जीनोम परीक्षण में तेजी लाने के आदेश
बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक बैठक के दौरान जीनोम परीक्षण (Genome Testing) में तेजी लाने के आदेश और अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित करने का भी निर्देश दिया था. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि XBB.1.16 के सब-वेरिएंट की वजह से कोराना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि यह बहुत खतरनाक नहीं है.

वहीं मीडिया रिपोर्टस की मानें तो 10 और 11 अप्रैल को सार्वजनिक और निजी अस्पतालों की आपातकालीन तैयारियों का आकलन करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि सरकार वायरस से निपटने के लिए हर तरह से तैयार है. उनका कहना है कि अस्पतालों में भी तमाम सुवाधाएं पर्याप्त रूप से मौजूद हैं जिनकी हर सप्ताह समीक्षा की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Triple Talaq: पत्नी के साथ हुआ डेढ़ लाख का साइबर फ्रॉड, गुस्साए पति ने बोला- तलाक, तलाक, तलाक...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget