एक्सप्लोरर

Train/Flights Schedule Today: उत्तर भारत के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, कई ट्रेनें रद्द

कोरोना वायरस के कारण देश में पहले से ही कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं अब खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण भी कई ट्रेनों को आज रद्द किया गया है.

नई दिल्ली: देश में ठंड के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है. वहीं घने कोहरे के कारण लोगों को यातायात में परेशानी उठानी पड़ रही है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया हुआ है. जिसके कारण विजिबिलिटी में कमी देखने को मिली है. कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेन, सड़क और फ्लाइट्स में काफी रुकावटें देखने को मिल रही हैं.

कोरोना वायरस के कारण देश में पहले से ही कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं अब खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण भी कई ट्रेनों को आज रद्द किया गया है. देश में आज 6318 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है. इसके अलावा 9 ट्रेनों को आशिंक तौर पर रद्द किया गया है. किन ट्रेनों को रद्द किया गया है, इसकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें. वहीं आज एक ट्रेन को रिशिड्यूल किया गया है. इसके अलावा 5 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. जिन ट्रेनों को रिशिड्यूल और डायवर्ट किया गया है, उसकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

फ्लाइट्स पर भी असर

वहीं खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स पर भी काफी असर देखने को मिला है. विमान कंपनी स्पाइसजेट ने कहा है कि खराब मौसम के कारण विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, वाराणसी, धर्मशाला और शिरडी की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में यात्री यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें. इसके अलावा घने कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित देखने को मिला है. कम विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर यातायात धीमा हो गया है.

सातों दिन चलेगी अब ये ट्रेन

वहीं मध्य रेलवे ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी से सप्ताह में सातों दिन चलेगी. फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलती है. मध्य रेलवे ने कहा कि रास्ते में ठहराव और डिब्बे में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बढ़े हुए फेरों के लिए 14 जनवरी से बुकिंग शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: श्रीनगर में टूटा पिछले 8 साल का ठंड का रिकॉर्ड, जानें आज कहां-कहां बारिश होगी देखें तस्वीरें: जम गई श्रीनगर की डल झील, घाटी में अगले 48 घंटे भीषण ठंड का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget