एक्सप्लोरर

श्रीनगर में टूटा पिछले 8 साल का ठंड का रिकॉर्ड, जानें आज कहां-कहां बारिश होगी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. बर्फीले पश्चिमी हिमालय से उठ रही हवाओं की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

नई दिल्ली: देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और श्रीनगर में पिछले आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले आठ साल में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है. इससे पहले 14 जनवरी, 2012 को इतना ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था.

आज कहां-कहां बारिश होगी आज तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भागों और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. 24 घंटों के बाद, तमिलनाडु और केरल में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी. लेकिन लक्षद्वीप पर मध्यम बारिश उसके बाद भी जारी रहेगी. इसके अलावा उत्तरी केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं.

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रहेगा जिससे कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है. राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बने रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव अब पूर्वी भारत के भागों में दिखने लगा है जिससे तापमान में 1 या 2 डिग्री की गिरावट आई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर चल रही है.

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. हिमाचल प्रदेश के केलांग और कल्पा में बुधवार को पारा शून्य से काफी नीचे चला गया, जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा. कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: एक डिग्री, सात डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. उत्तर प्रदेश के चुर्क में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के दूरदराज इलाकों में कोहरा छाया रहा.

हरियाणा के नारनौल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया. हिसार में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा. हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम हैं. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- प्रयागराज में आज से माघ मेले की शुरुआत, कोरोना संक्रमित नहीं होने की रिपोर्ट के साथ ही मिलेगी एंट्री Makar Sankranti 2021: 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर जानें दान, स्नान और पूजा का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget