एक्सप्लोरर

नेशनल हाईवे पर वापस लौटा यातायात, 1 जुलाई को Fastag के जरिए 103 करोड़ रुपए का टोल इकट्ठा हुआ

फास्टैग के जरिए 1 जुलाई को करीब 103 करोड़ रुपए का टोल इकट्ठा किया गया है. इस डेटा से माना जा रहा है कि ट्रेफिक की वापसी सड़कों पर हो रही है और स्थिति सामान्य होने की तरफ बढ़ रही है.

कोविड 19 की दूसरी लहर की मार झेल चुका भारत अब धीरे धीरे इससे उबर रहा है. इसी वजह से राजमार्गों पर यातायात वापस आ रहा है. इस बात की पुष्टि फास्टैग के आधिकारिक आंकड़ों से की गई है. दरअसल जून के अंत तक इस इलेक्ट्रॉनिक मोड के जरिए एक दिन में इकट्ठा किया गया टोल 97 करोड़ रुपए रहा. जबकि 1 जुलाई तक टोल 103 करोड़ रुपए  तक पहुंच गए है. वहीं आधिकारिक डेटा के मुताबिक दूसरी लहर आने से पहले टोल मार्च में 107 करोड़ रुपए के दैनिक उच्च स्तर से कुछ ही कम था.

सरकार ने जब से फास्टैग सिस्टम लागू किया है, ये टैग 780 टोल प्लाजा में टोल लेने का पसंदीदा तरीका बन चुका है. जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई को 63 लाख फास्टैग का लेनदेन दर्ज हुआ था, वहीं पूरे जून में सरकार ने फास्टैग टोल के जरिए 2,576 करोड़ रुपए  कमाए हैं, जो मई से 21 प्रतिशत ज्यादा है. अधिकारियों ने बताया है कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान जैसे कुछ राज्यों को छोड़कर फास्टैग लेनदेन में तेजी सामान्य बनी हुई है.

कोविड की वजह से फास्टैग पर पड़ा असर

जानकारी के मुताबिक मार्च में दूसरी लहर के हिट होने से ठीक पहले तक फास्टैग का इस्तेमाल एक महीने में 19.3 करोड़ लेनदेन के चरम पर पहुंच गया था, लेकिन अप्रैल से जब कोविड के मामले बढ़ने लगे तो ये आंकड़ा लगभग 2,776 करोड़ रुपए के 16.4 करोड़ लेनदेन तक गिर गया था.

टैग डेटा से मिला दूसरी लहर के कम होने का संकेत

मई में जब कोविड के एक्टिव केस 90 लाख के चरम पर पहुंच गए थे, तब टैग डेटा ने लगभग 2,100 करोड़ रुपए का 11.6 करोड़ का लेनदेन किया था. वहीं अधिकारियों ने कहा कि जून के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंः

Delhi Unlock: दिल्ली में आज से खुलेंगे स्टेडियम और स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, लेकिन शर्तों के साथ

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- हिंदू और मुस्लिम अलग नहीं, सभी भारतीयों का डीएनए एक है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget