दिल्ली में ISIS का आतंकी गिरफ्तार, सुशांत सिंह के घर पहुंची सीबीआई | बड़ी खबरें
गिरफ्तार आतंकी के पास से आईईडी समेत कई हथियार बरामद किए गए. पूछताछ में खुलासा हुआ कि 'वुल्फ लोन अटैक' के इरादे से आए आतंकी के निशाने पर कोई बड़ी शख्सियत थी.

1. दिल्ली पुलिस ने ISIS से जुड़े एक आतंकी अबू यूसुफ को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आतंकी के पास से आईईडी समेत कई हथियार बरामद किए गए. पूछताछ में खुलासा हुआ कि 'वुल्फ लोन अटैक' के इरादे से आए आतंकी के निशाने पर कोई बड़ी शख्सियत थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक वह अफगानिस्तान में ISIS कमांडरों के संपर्क में था.
यहां पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3aOJgGc
2. सीबीआई की टीम आज दोपहर 2 बजे के बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची. सीबीआई टीम के साथ सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज भी मौजूद थे. इस बीच सुशांत की एक पड़ोसी सामने आई. उनका कहना है कि जिस दिन सुशांत की मौत हुई थी उसके पहले की रात सुशांत के घर लाइट नहीं जल रही थी जबकि पहले ऐसा नहीं होता था.
यहां पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/2EneZ59
3. सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसले के लिए लखनऊ की स्पेशल कोर्ट की समय सीमा को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है. इस मामले में बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और अन्य नेता आरोपी हैं. सुनवाई कर रहे जज एसके यादव की रिपोर्ट देखने के बाद समय सीमा एक महीना बढ़ा दी.
यहां पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3layTBh
4. बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने 29 विदेशी तब्लीगी जमातियों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दी. कोर्ट ने कहा कि तब्लीगी जमात को 'बलि का बकरा' बनाया गया. कोर्ट ने साथ ही मीडिया को फटकार लगाते हुए कहा कि इन लोगों को ही संक्रमण का जिम्मेदार बताने का प्रॉपेगेंडा चलाया गया. इस फैसले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा.
यहां पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3ghEPVf
5. पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के कारण इस साल गणेश चतुर्थी की रौनक फीकी पड़ी है. मुंबई के कई बड़े पंडालों में कोरोना की गाइडलाइंस के साथ दर्शन का इंतजाम किया गया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3aQUolU
Source: IOCL

























