एक्सप्लोरर

TMC सांसद ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को बोला 'दलाल', बीजेपी ने कल्याण बनर्जी से की माफी की मांग

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल को धनराशि इसलिए जारी नहीं की गई क्योंकि बीजेपी 2021 का विधानसभा चुनाव जीतने में विफल रही. बीजेपी नेता भागीरथ चौधरी ने इन आरोपों को खारिज किया.

BJP Attack On TMC: तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लिए लंबित केंद्रीय निधि को लेकर मंगलवार (25 मार्च, 2025) को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह ‘अमीरों के दलाल’ हैं.

कल्याण बनर्जी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार करते हुए तृणमूल सांसद से उनके इस ‘अपमानजनक’ बयान के लिए माफी की मांग की है. बनर्जी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमएवाईजी) जैसी योजनाओं के तहत केंद्रीय धनराशि पिछले तीन वर्षों से लंबित है.

'शिवराज सिंह चौहान अमीरों के दलाल हैं'

उन्होंने आरोप लगाया,‘शिवराज सिंह चौहान अमीरों के दलाल हैं. वह गरीबों के लिए काम नहीं करते और इसलिए उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया’. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें पिछले तीन वर्षों से धन नहीं दिया गया है. वे कह रहे हैं कि कुछ विसंगतियां हैं. (मनरेगा के तहत) 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड हैं. हमने उनसे फर्जी कार्डों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही आगे बढ़ाने के लिए कहा है लेकिन वे पश्चिम बंगाल के 10 करोड़ लोगों को धन से वंचित नहीं कर सकते’.

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल को धनराशि इसलिए जारी नहीं की गई क्योंकि बीजेपी 2021 का विधानसभा चुनाव जीतने में विफल रही. बीजेपी नेता और कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बनर्जी के आरोपों को खारिज किया और कहा कि तृणमूल नेता को असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगनी चाहिए.

'बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए'

भागीरथ चौधरी ने कहा, ‘यह अच्छी बात नहीं है एक वरिष्ठ सांसद की ऐसी भाषा उन्हें शोभा नहीं देती. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं. किसी भी राज्य के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है और सभी को अपना हिस्सा मिल रहा है’. उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से पश्चिम बंगाल सरकार केंद्रीय योजनाओं के नाम बदल देती है और भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाती है. एक मंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है. इसके लिए बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए’.

लोकसभा में सरकार ने कहा कि मनरेगा की राशि जारी करने में कभी भी किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया गया है. चाहे तमिलनाडु हो या पश्चिम बंगाल कभी किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया गया है. मनरेगा का लंबित बकाया जल्द ही जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

लाल किले को लेकर दाखिल हुई थी याचिका, वकील से बोला SC- अपने मुवक्किल से कहें मुकदमे का...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का हाल
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
Embed widget