एक्सप्लोरर

Tirupati Laddu Row: जो SIT करेगी तिरुमाला लड्डू केस की जांच, उसकी किस IPS अधिकारी को मिली कमान?

Tirumala Prasad Case Probe: देश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के मामले की जांच अब एसआईटी करेगी और इसकी कमान आईपीएस अधिकारी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को सौंपी गई है.

Tirumala Prasad Case: आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) मंदिर के प्रसाद (लड्डू) बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में कथित मिलावट की जांच के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को मंगलवार (24 सितंबर) को विशेष जांच दल (एसआईटी) का प्रमुख नियुक्त किया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कार्यालय के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, "तिरुमाला लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए गए घी में मिलावट की परिस्थितियों के अलावा, एसआईटी पिछले पांच सालों में पिछली सरकार के दौरान कथित तौर पर हुई अन्य अनियमितताओं की भी जांच करेगी."

कौन हैं सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी?

आंध्र कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी त्रिपाठी मौजूदा समय में गुंटूर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हैं. सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के अलावा, एसआईटी में दो और सीनियर आईपीएस अधिकारी विशाखापत्तनम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक गोपीनाथ जेट्टी और कडप्पा जिले के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन राजू इस एसआईटी में शामिल होंगे.

त्रिपाठी इससे पहले गुंटूर और कृष्णा जिलों में पुलिस अधीक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर आईपीएस अधिकारी पाला राजू की जगह गुंटूर रेंज आईजी के तौर पर तैनात किया गया था. तब से वे वहीं तैनात हैं.

आंध्र प्रदेश सीएम ने दिया था एसआईटी जांच का आदेश

रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने टीटीडी में कथित अनियमितताओं की जांच एक उच्च पदस्थ अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी से कराने का आदेश दिया था. उन्होंने कहा कि एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इससे पहले नायडू ने आरोप लगाया था कि जब वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी सत्ता में थी, तब लड्डू प्रसादम बनाने में पशु वसा मिलाए गए घी का इस्तेमाल किया जाता था. नायडू ने कहा कि घी की आपूर्ति करने वाले चार टैंकरों के नमूने विश्लेषण के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को भेजे गए थे.

ये भी पढ़ें: Tirupati Laddu Row: तिरुमाला लड्डू विवाद में बड़ा एक्शन! TTD ने इस डेयरी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget