एक्सप्लोरर

टिक टॉक स्टार सीया कक्कड़ के मोबाइल से खुलेगा उसकी मौत का राज? दिल्ली पुलिस ने फॉरेंसिक लैब भेजा फोन

पुलिस के मुताबिक सिया का मोबाइल फोन पासवर्ड प्रोटेक्टेड था. जिसे पुलिस खोल नहीं पा रही थी जिसके बाद पुलिस ने यह फोन फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस अभी तक टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड की कोई ठोस वजह पता नहीं लगा पाई है. जांच में जुटी पुलिस सिया का मोबाइल फोन जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज रही है.

पुलिस के मुताबिक सिया एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन इस्तेमाल करती थीं और यह फोन पासवर्ड प्रोटेक्टेड था. जिसे पुलिस खोल नहीं पा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिया के परिवार या किसी जानकार को भी मोबाइल का पासवर्ड नहीं पता था, इसलिए अब पुलिस फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है, जिससे इसके पासवर्ड का पता लगाया जा सके.

मोबाइल डाटा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है पुलिस की नजर जांच के दौरान पुलिस को सिया के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था. इतना ही नहीं परिवार वालो ने भी किसी पर कोई शक ज़ाहिर नहीं किया है. इतना ही नहीं पूछताछ के दौरान पुलिस को परिवार वालों ने कुछ दिनों से डिप्रेशन में रहने वाली बात तो कही है लेकिन उसके पीछे की कोई ठोस वजह नहीं बताई.

यही वजह है की पुलिस को लगता है की सिया के मोबाइल फोन के डेटा से काफी कुछ साफ हो सकता है. पुलिस ने सिया के फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की लेकिन मोबाइल फोन पासवर्ड प्रोटेक्टेड निकला. वहीं सिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की असली वजह और उस समय का पता चल पायेगा जब सिया मौत के इस फंदे से झूल गई थी.

सिया कक्कड़ के मैनेजर अर्जुन सरीन से जल्द हो सकती है पूछताछ पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिया की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है. जिससे पता चल पाएगा कि वो इन दिनों किस-किस के संपर्क में थीं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन से भी पूछताछ होगी. क्योंकि जिस दिन सिया ने यह कदम उठाया, उस दिन उसकी बात अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से हुई थी.

यह भी पढें:

खुदकुशी से कुछ घंटे पहले TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने शेयर की थी ये VIDEO, अब हो रही वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप का फोन, होर्मुज खोलने पर चर्चा, 40 मिनट तक हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी को ट्रंप का फोन, होर्मुज खोलने पर चर्चा, 40 मिनट तक हुई बात
'दीदी को टाटा कहने का समय', अमित शाह का ममता सरकार पर हमला, घुसपैठ और बॉर्डर फेंसिंग को लेकर किये ये बड़े वादे
'दीदी को टाटा कहने का समय', अमित शाह का ममता सरकार पर हमला, घुसपैठ और बॉर्डर फेंसिंग को लेकर किये ये बड़े वादे
CM पद से इस्तीफा, बिहार से विदाई, अब राज्यसभा की जिम्मेदारी… दिल्ली आकर अब आगे क्या करेंगे नीतीश कुमार?
CM पद से इस्तीफा, बिहार से विदाई, अब राज्यसभा की जिम्मेदारी… दिल्ली आकर अब आगे क्या करेंगे नीतीश कुमार?
'...देश को बेच दिया'- पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
'...देश को बेच दिया'- पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश कुमार के हटते ही ये क्या! एक्शन में अनंत सिंह, अब सम्राट चौधरी से करेंगे बात, जानिए मामला
नीतीश कुमार के हटते ही ये क्या! एक्शन में आए अनंत सिंह, अब सम्राट चौधरी से करेंगे बात
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
7 साल से लापता, 10 हजार डॉलर का ईनाम… कौन है इंडियन स्टूडेंट मायूषि भगत, जिसकी FBI को है तलाश
7 साल से लापता, 10 हजार डॉलर का ईनाम… कौन है इंडियन स्टूडेंट मायूषि भगत, जिसकी FBI को है तलाश
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक दहिया, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले, देखें Inside Video
दिव्यांका की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले
SRH पर मंडराया संकट, IPL 2026 से बाहर हुआ टीम का खूंखार खिलाड़ी, जानें किसने किया रिप्लेस
SRH पर मंडराया संकट, IPL 2026 से बाहर हुआ टीम का खूंखार खिलाड़ी, जानें किसने किया रिप्लेस
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Embed widget