एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में ढेर किए दो आतंकी

Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सर्च ऑपरेशन के तहत दो आतंकवादियों को मार गिराया है. मिली जानकारी के मुताबिक अभी क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बुधवार (11 सितंबर) को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना के विशेष बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. सूत्रों ने बताया कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है. 

माना जा रहा है कि ढेर किए गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं. दरअसल, सुरक्षाबलों को उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद से ही इलाके को घेर कर तलाश की जा रही थी. पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई. 

चुनाव में हिंसा की है कोशिश 

खुफिया जानकारी के मुताबिक, आतंकियों की कोशिश जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में हिंसा फैलाना है. इस संबंध में बीते दिनों ही हिंसा की छिटपुट घटानाएं भी देखने को मिली थीं. एक अधिकारी ने बताया, स्थानीय पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने बसंतगढ़ के खंडरा टॉप में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

'सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की'

अधिकारी ने बताया, 'सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंची, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.' इससे पहले बुधवार को जम्मू जिले के अखनूर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था.

पाकिस्तान ने किया उल्लंघन

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का यह उल्लंघन जम्मू-कश्मीर में 10 साल के अंतराल के बाद होने वाले विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले हुआ है. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा था, 11 सितंबर को सीमा पार से अखनूर इलाके में गोलीबारी की घटना हुई, जिसका बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. विधानभा चुनाव को देखते हुए जवान भी हाई अलर्ट पर हैं. 

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: मांगों पर रार, कब खत्म होगी हड़ताल? CM ममता बनर्जी से मिलने को डॉक्टर तैयार पर रख दी बड़ी शर्तें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget