एक्सप्लोरर

जिन केंद्रीय मंत्रियों को बीजेपी ने नहीं बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, वो लोकसभा में इन सीटों पर ठोक सकते हैं चुनावी ताल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का लक्ष्य अपने दम पर 370 सीट जीतने का है. इस बार पार्टी की ओर से सिर्फ चार नेताओं को दोबारा राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है.

BJP Candidate in Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने इस बार नए चेहरों को आगे किया है. इस बार सात केंद्रीय मंत्री को दोबारा राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. ऐसे में इन केंद्रीय मंत्रियों में कुछ नेताओं को इस बार लोकसभा चुनाव लड़वाया जाएगा. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनसुख मांडविया, राजीव चंद्रशेखर, पुरुषोत्तम रूपाला, नारायण राणे और वी मुरलीधरन का नाम शामिल है.

धर्मेंद्र प्रधान कहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के रहने वाले हैं. ऐसे में इन्हें ओडिशा के ढेंकनाल या फिर संबलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. ढेंकनाल में 4 बार से बीजू जनता दल जीतती आ रही है. पिछले दो बार से बीजेपी यहां दूसरे नंबर पर रही है. वहीं संबलपुर सीट पर बीजेपी के ही सांसद हैं. यहां दोनों ही सीटों पर बीजेपी के लिए कड़ा मुकाबला है.

गुजरात से लड़ेंगे मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को गुजरात से ही लोकसभा का चुनाव लड़ाने की तैयारी है. पार्टी उन्हें सूरत या भावनगर लोकसभा क्षेत्र से मैदान मं उतार सकती है. सूरत सीट पर बीजेपी नेता दर्शना विक्रम जरदोस लगातार तीन बार से चुनाव जीतती आ रही हैं. भावनगर सीट भी पिछले 8 बार से बीजेपी के पास रही है. यहां पिछले दो बार से लगातार भारती बेन सियाल सांसद हैं.

भूपेंद्र यादव को कहां से प्रत्याशी बनाएगी पार्टी

केंद्र में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं. उन्हें अलवर सीट से मैदान में उतारा जा सकता है, जहां से बालकनाथ सांसद हुआ करते थे. अब वो विधायक हैं और ये सीट खाली है. इस सीट पर अधिकतर बार यादव समाज के ही नेता सांसद चुने गए हैं. इसके अलावा दूसरी सीट हरियाणा का भिवानी-महेंद्रगढ़ है जहां से भूपेंद्र यादव चुनाव लड़ सकते हैं. इस सीट पर लगातार दो बार से बीजेपी के धर्मबीर सिंह सांसद चुने गए हैं. केंद्रीय मंत्री नरायण राणे की उम्र 71 साल हो चुकी है. इस वजह अभी तक उनको लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है. चर्चा ये भी है कि उनकी जगह उनके बेटे को इस बार चुनाव लड़ाया जा सकता है.

राजीव चंद्रशेखर बेंगलुरु से लड़ सकते हैं चुनाव

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के रहने वाले हैं, लेकिन सियासी तौर पर वो कर्नाटक में मजबूती दिखाते हैं. पहली बार वे कर्नाटक से ही सांसद बने थे और दूसरी बार बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा पहुंचाया. बीजेपी उन्हें नॉर्थ बेंगलुरु या साउथ बेंगलुरु से लोकसभा का टिकट दे सकती है. नॉर्थ बेंगलुरु की सीट बीजेपी चार बार से जीतती आ रही है. यहां पिछले दो बार से सदानंद गौड़ा सांसद हैं. साउथ बेंगलुरु से बीजेपी 8 बार से चुनाव जीतती आ रही है, तेजस्वी सूर्या यहां मौजूदा सांसद हैं.

केरल की इन सीटों के लिए वी मुरलीधरन का नाम

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन केरल राज्य के रहने वाले हैं और उन्हें कन्नूर या तिरुवनंतपुरम से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है. कन्नूर ऐसी सीट है, जहां बीजेपी कभी नहीं जीती है. तिरुवनंतपुरम सीट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. पिछली बार बीजेपी के प्रत्याशी ने उन्हें टक्कर दी थी, लेकिन फिर भी शशि थरूर ने एक लाख वोट से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: 'देश न बिकने दूंगा कहने वाले नरेंद्र मोदी ने चंदे के लिए बेच दिए एयरपोर्ट, माइंस, जमीन,' इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर राहुल गांधी ने यूं बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
कौन सा शहर है भारत का स्ट्रॉबेरी हब? विदेशों तक होती है इसकी डिमांड
कौन सा शहर है भारत का स्ट्रॉबेरी हब? विदेशों तक होती है इसकी डिमांड
Gut Health: सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश
सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश
Embed widget