एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 16 हजार के पार हुआ आंकड़ा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिल्ली में अब तक 16,281 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या तेज़ी से बढ़ती जा रही है. मई के महीने में कोरोना के मामलों में तेज़ी से उछाल आया है. 28 मई को दिल्ली सरकार द्वारा जारी डेली हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1024 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. जो दिल्ली में अब तक पॉजिटिव मामलों के 1 दिन में सामने आने वाली सबसे बड़ी संख्या है. अब दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,281 हो गई है.

हेल्थ बुलेटिन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 231 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 7,495 है. दिल्ली डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पिछले 24 घंटे में कोरोना से मौत के 13 मामले रिपोर्ट हुए हैं. कोरोना से दिल्ली में अब तक हुई कुल मौत का आंकड़ा 316 हो गया है. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8,470 है.

अगर 21 मई से 28 मई तक के आंकड़ों की बात करें तो महज़ 8 दिनों में 5 हज़ार से ज़्यादा मामले कोरोना के दिल्ली में सामने आ चुके हैं. 21 मई से 28 मई के बीच कोरोना के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा इस प्रकार है-

21 मई- 571 22 मई- 660 23 मई- 591 24 मई- 508 25 मई- 635 26 मई- 412 27 मई- 792 28 मई- 1024

आंकड़ों के अनुसार सिर्फ 8 दिनों में कुल 5,193 मामले कोरोना के सामने आए हैं. हालांकि राहत की बात ये भी है कि कोरोना से ठीक होने वालों की दर करीब 46 फ़ीसदी  है. साथ ही अब तक कुल 1,91,977 लोगों के टेस्ट दिल्ली में कराए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः पुलवामा में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget