एक्सप्लोरर

पुलवामा में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया

पुलवामा के अयानगुंड इलाके में सुरक्षाबलों ने विस्फोटकों से भरी सैंट्रो कार को बरामद किया और उसे उड़ा दिया.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले की एक और साजिश को नाकाम किया गया है. सेना ने पुलवामा के अयानगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया. इस कार में आईईडी का भी इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की तो भारी मात्रा में विस्फोटक मिले.

कार को उसकी जगह से हटाकर कहीं और ले जाना संभव नहीं था इसलिए सुरक्षाबलों ने उस कार को वहीं पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया. इस कार में इतने भारी मात्रा में विस्फोटक भरे हुए थे कि जब इसे उड़ाया गया तो आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा और बड़े धमाके की आवाज सुनी गई.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस और सुरक्षाबलों को इस बात की सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी एक और आतंकी हमले की फिराक में हैं. इसके तहत ये जानकारी भी मिली थी कि सफेद सैंट्रो में एक्सप्लोसिव को लाया जा रहा है. आज जब पुलिस ने इलाके की जांच के दौरान संदिग्ध कार को देखा और उसका नंबर भी समान मिला तो उस गाड़ी को तुरंत घेर लिया गया. आतंकी गाड़ी छोड़ कर भाग चुका था.

विजय कुमार ने जानकारी दी कि इस मामले की जांच की जा रही है और आतंकियों की खोज में पुलिस लगी हुई है. उन्होंने सीआरपीएफ और सेना को इस हमले की साजिश को नाकाम करने के लिए धन्यवाद भी दिया.

पुलवामा में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया

नियंत्रित विस्फोटकों के जरिए कार को उड़ाया

सुरक्षाबलों ने इस सफेद रंग की सैंट्रो कार को संदिग्ध हालत में अयानगुंड इलाके में बरामद करने के बाद पाया कि इसे उस जगह से हटाकर कहीं और ले जाने की कोशिश करने पर रास्ते में ही विस्फोट हो सकता है तो उन्होंने उसी जगह पर इसे नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया. इससे पहले आसपाल के इलाके को खाली करा लिया गया क्योंकि गाड़ी में विस्फोटकों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि इससे तबाही मच सकती थी.

साफ है कि पुलवामा में 2019 जैसी एक और आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए इस कार का इस्तेमाल किया जाना था लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से इसे टाल दिया गया. 14 फरवरी 2019 को हुआ था पुलवामा में आतंकी हमला पिछले साल 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी के जरिए आतंकी हमला किया गया था और इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आईईडी से भरी कार को सेना के काफिले से भिड़ा दिया था. ये भी पढ़ें ताजा अपडेट: कोरोना वायरस के 24 घंटे में 6566 मरीज बढ़े, 194 की मौत, अबतक 4531 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget